फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rajeev shukla will came to shimla on 13 april

13 को शिमला आएंगे कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला

Thu, 10 Apr 2014 09:27 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 10 Apr 2014 09:27 PM IST
विज्ञापन
rajeev shukla will came to shimla on 13 april

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी एवं केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव शुक्ला 13 अप्रैल को शिमला आएंगे। शुक्ला राज्य कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन


वह इसकेे बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया में भी शुमार होंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान ने इसकी पुष्टि की है। कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन भरने की प्रक्रिया 14 अप्रैल को शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


हमीरपुर में पहला नामांकन 14 अप्रैल को हमीरपुर में राजेंद्र राणा 10 बजे भरेंगे। शिमला में दूसरा नॉमिनेशन 16 अप्रैल को मोहनलाल ब्राक्टा ने 10.30 बजे भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 17 अप्रैल को प्रतिभा सिंह सवेरे 10 बजे मंडी और चंद्रकुमार भी इसी दिन कांगड़ा के धर्मशाला में नामांकन भरेंगे। शुक्ला प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया में भी शामिल होंगे।


कांग्रेस पदाधिकारी डा. एसपी कत्याल ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के समय राजीव शुक्ला के अलावा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, संयोजक प्रभा ठाकुर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित मंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed