फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rainfall prediction for himachal in three days from 17 october

बिगड़ेगा मौसम, हिमाचल में 3 दिन बारिश के आसार

Mon, 15 Oct 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 15 Oct 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
rainfall prediction for himachal in three days from 17 october

हिमाचल के कई क्षेत्रों में मौसम बिगड़ेगा। प्रदेश में 17 से 19 अक्तूबर तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। तीन दिन मौसम खराब रहने के बाद 20 अक्तूबर से दोबारा धूप खिलने के आसार हैं।

विज्ञापन


ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी ने प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार से मौसम बदलना शुरू होगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन


17 से 19 अक्तूबर तक उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में इस दिन साफ रहेगा मौसम

rainfall prediction for himachal in three days from 17 october

20 और 21 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। सोमवार को शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.6, बिलासपुर 30.2, हमीरपुर 29.7, सुंदरनगर 28.4, भुंतर 27.6, नाहन 27.0, चंबा 25.9, सोलन 24.0, धर्मशाला 23.4, शिमला 21.5, कल्पा 18.2, डलहौजी 14.3 और केलांग में 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.1, कल्पा-मनाली 3.4, भुंतर 8.0, सोलन-कुफरी 8.2, चंबा 10.2, पालमपुर 10.5 और शिमला में 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed