{"_id":"5d5fef288ebc3e93c20299ad","slug":"rainfall-prediction-for-himachal-from-24-august-and-455-roads-closed-till-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम, 455 सड़कें अभी भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम, 455 सड़कें अभी भी ठप
Fri, 23 Aug 2019 07:20 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 23 Aug 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार से बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 29 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार को राजधानी शिमला में दोपहर बाद बारिश दर्ज की गई। मैदानी जिलों में पारा चढ़ने से उमस बढ़ गई है। हिमाचल की 455 सड़कों पर शुक्रवार को भी वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन
50 घंटे अवरुद्ध रहा मनाली-लेह मार्ग शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया। इससे तीन दिनों तक फंसे सैकड़ों पर्यटकों ने राहत की सांस ली। 20 अगस्त को यह मार्ग बंद हो गया था। उधर, करीब दो सप्ताह तक बंद रही एयर इंडिया की दिल्ली-भुंतर और भुंतर-चंडीगढ़ हवाई सेवा भी शुरू हो गई। राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
दोपहर करीब तीन बजे शहर में कुछ देर के लिए बादल बरसे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम मिलाजुला बना रहा। शुक्रवार को ऊना-बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34.0, हमीरपुर में 33.5, कांगड़ा-सुंदरनगर में 33.2, भुंतर में 32.4, चंबा-सोलन में 30.5, नाहन में 29.5, धर्मशाला में 27.8, शिमला में 24.7, केलांग में 22.6 और डलहौजी में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन