फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rainfall in chennai affacts industrial works in himachal.

चेन्नई में बारिश का हिमाचली उद्योगों पर भी असर

Fri, 04 Dec 2015 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी, नाहन Updated Fri, 04 Dec 2015 12:07 PM IST
विज्ञापन
rainfall in chennai affacts industrial works in himachal.

चेन्नई और आसपास क्षेत्रों में भारी बारिश का असर प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र पर भी पड़ा है। पिछले 15 दिन से हो रही बारिश से बीबीएन, कालाअंब और पांवटा औद्योगिक क्षेत्र में भी कारोबार प्रभावित हुआ है। बीबीएन से चेन्नई और तमिलनाडु गए ट्रक खाली नहीं हुए। जो खाली हो गए हैं, उन्हें फैक्ट्रियां बंद होने से वापसी के लिए कच्चा माल नहीं मिला है।

विज्ञापन


ट्रक यूनियन नालागढ़ एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन है। यहां से भारत के कोने-कोने में तैयार माल जाता है। ट्रक संचालक वापसी के लिए उन्हीं स्थानों से कच्चा और तैयार माल लाते हैं। चेन्नई और उसके साथ लगते स्थानों पर भारी वर्षा से सड़कें और रेललाइन बाधित हैं। वहीं, सिरमौर जिले के कालाअंब और पांवटा औद्योगिक क्षेत्र से एयर कंडीशन और इलेक्ट्रानिक का सामान चेन्नई जाता है।
विज्ञापन


इनमें कालाअंब स्थित ब्लू स्टार कंपनी के एसी भी शामिल हैं। कुछ उद्योगों के इलेक्ट्रानिक गुड्स चेन्नई सप्लाई होते हैं। चेंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा साहिब के अध्यक्ष सतीश गोयल ने कहा कि चेन्नई और अन्य शहरों में इस बार अत्यधिक बारिश से सामान की डिमांड फिलहाल कम हो गई है। जिला उद्योग महाप्रबंधक जीएस चौहान ने कहा कि चेन्नई के लिए सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्रों से तैयार माल कम मात्रा में जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ एसी एवं इलेक्ट्रानिक गुड्स वहां पर डिमांड के मुताबिक भेजे जाते हैं। बीबीएन से एक दर्जन ट्रक हर रोज चेन्नई, तमिलनाडु, हैदराबाद और आंध्रप्रदेश जाते है। ट्रक संचालक परमजीत सिंह पम्मी, हरनेक ठाकुर, कृष्ण कौशल, संजीव कुमार संजू, मेबी सिंह ने बताया कि जो ट्रक वहां पहुंचे हैं, वे अभी खाली नहीं हुए है।


उधर, बीबीएनआईए के अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल ने बताया कि बीबीएन ने दक्षिण भारत में ऑटोमोबाइल पार्ट और एफएमसीजी का उत्पाद जाता है। रेलवे और सड़कें बंद होने से इसका असर उद्योग पर पड़ेगा। आने वाले समय में कच्चे माल की समस्या पैदा हो सकती है। ट्रक यूनियन के प्रधान विद्या रतन ने बताया कि मौसम की मार का असर यूनियन पर भी पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed