हिमाचल में बारिश ने राहत, इस दिन से अंधड़ की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बारिश होने से दो दिनों से छाया धूल का गुबार कुछ कम हुआ है। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हुई बारिश से प्रदेशवासियों को गर्मी और धूल से राहत मिली है।
हालांकि अभी भी धूल का गुबार पूरी तरह नहीं छंटा है। शनिवार सुबह मौसम साफ होने के बाद दोपहर को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में पहले के मुकाबले कम मात्रा में धूल का गुबार दोबारा छा गया।
ऊना हमीरपुर और बिलासपुर में बारिश न होने से उमस रही। प्रदेश के निचले इलाकों में हुई बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। धूल और उमस ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। प्रदेश में जून के अंत तक मानसून पहुंचने के आसार हैं।
इन जिलों में तूफान की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने की चेतावनी दी है।
19 जून तक पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ चलने के आसार हैं।
बारिश होने से धूल में कमी आएगी। सोमवार से धूल का गुबार पूरी तरह से छंटने का पूर्वानुमान है। शनिवार सुबह हुई बारिश से प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री कम हुआ है।
सोमवार से धूल का गुबार पूरी तरह से छंटने का पूर्वानुमान है। शनिवार सुबह हुई बारिश से प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री कम हुआ है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को ऊना का अधिकतम तापमान सात फीसदी कम रिकार्ड हुआ।
ऊना में शनिवार को पारा 30.8, कांगड़ा में 32.3, हमीरपुर में 33.0, चंबा में 33.7, भुंतर में 34.2, सुंदरनगर में 30.9, धर्मशाला 30.8 और शिमला में 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
उधर, शुक्रवार रात को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हुई बारिश से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। ऊना में न्यूनतम तापमान 20.4, सोलन में 18.0, कांगड़ा में 17.8, मंडी में 21.6, धर्मशाला में 19.8, नाहन में 21.1, भुंतर में 19.0 और शिमला में 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।