{"_id":"58f770734f1c1b197447366f","slug":"rainfall-and-hailstorm-warning-for-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से मिलेगी राहत, आज से बारिश के आसार, तूफान की भी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से मिलेगी राहत, आज से बारिश के आसार, तूफान की भी चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 20 Apr 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में वीरवार से मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 से 25 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार जताए हैं। 21 और 22 अप्रैल को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में अंधड़ चलने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। 25 अप्रैल तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल बरसेंगे। उधर, बुधवार को भी प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में लू चलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ऊना में अधिकतम तापमान 41.6, कांगड़ा में 37.2, सुंदरनगर में 35.6, भुंतर में 34.0, नाहन में 33.9, सोलन में 33.6, धर्मशाला में 32.6, शिमला में 26.3 और कल्पा में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन