फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rain in shimla fresh snowfall in rohtang

जमकर बरसे बादल, रोहतांग में 10 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी

Tue, 17 Apr 2018 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 17 Apr 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
rain in shimla fresh snowfall in rohtang

राजधानी शिमला में सोमवार सुबह जमकर बादल बरसे। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होते ही तेज धूप खिली। रोहतांग में सोमवार को 10 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 21 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


22 अप्रैल को मौसम साफ रहने के आसार हैं। विश्व विख्यात पर्यटकों की सैरगाह रोहतांग दर्रा पर सोमवार दोपहर बाद अप्रैल माह में एक बार दोबारा ताजा बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद दोपहर बाद रोहतांग दर्रा होकर यातायात बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 10 बजे तक रोहतांग दर्रा समेत लाहौल घाटी के तमाम इलाकों में मौसम खुशगवार था। एकाएक आसमान में घने बादल छा गए। दोपहर एक बजे से रोहतांग दर्रे पर बर्फबारी शुरू हुई और घाटी के भीतरी भागों में झमाझम बारिश से मौसम ठंडा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद मौसम साफ

rain in shimla fresh snowfall in rohtang

बर्फबारी से पहले तीन बसों सहित 80 वाहन रोहतांग के आरपार हुए। दोपहर बाद बर्फबारी और खराब मौसम के कारण वाहनों को नहीं भेजा गया। शिमला शहर में भी सुबह के समय मौसम खराब रहा। सुबह 11 बजे तक शहर में बारिश होने का दौर जारी रहा। दोपहर बाद शहर में मौसम साफ हुआ। सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22.1, ऊना में 34.3, नाहन में 30.0, सोलन-हमीरपुर में 26.0, कांगड़ा में 29.5, बिलासपुर में 29.8, चंबा में 20.8, धर्मशाला में 26.6, सुंदरनगर में 26.5, भुंतर में 21.8, कल्पा में 19.2, केलांग में 13.2 और डलहौजी में 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed