फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rain in Himachal killed three people, minors drowned

हिमाचल में बारिश का कहर जारी, तीन की मौत, एक बहा

Fri, 16 Aug 2019 10:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Aug 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
Rain in Himachal killed three people, minors drowned
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में बारिश-भूस्खलन का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम की बेरुखी के चलते पिछले 24 घंटों के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस मानसून सीजन में मरने वालों का संख्या 167 हो गई है।

विज्ञापन


कुल्लू की सैंज घाटी के पाशी गांव में घास काटने जा रही एक महिला पर पहाड़ी से मलबा और पत्थर आ गिरे। देवता रिंगू नाग के कारदार चेत राम की पत्नी कलाबंतु (65) की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


कांगड़ा के नूरपुर की आघार पंचायत के कैहरना निवासी साहिल चौधरी (20) की डूबने से जान चली गई। युवक आईटीआई जवाली में प्रशिक्षण ले रहा था। हमीरपुर के बल्ह गांव के चेक डैम में नहाने गया 11वीं का छात्र आदित्य कुमार (15) डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डैम के बाहर उसके जूते और कपड़े मिले हैं। नालागढ़ के सैणीमाजरा के समीप प्लासी घराट निवासी धर्मपाल (45) सरसा नदी के तेज बहाव में बह गया। उसका शव शुक्रवार को पंजाब के आसपुर कोटा में थर्मल प्लांट के पास मिला।

वह सुंदरनगर में काम करता था और रक्षाबंधन पर घर आया हुआ था। एक नेपाली व्यक्ति नेरवा में शाल्वी नदी पार करते बह गया। मिस्त्री का काम करने वाले मुरली ने नेपाली को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी।
 

प्रदेश में 141 सड़के बंद रहीं

Rain in Himachal killed three people, minors drowned

ककरीब 70 मीटर आगे बह चुके व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हिमाचल में शुक्रवार को भी भारी बारिश का दौर रहा। खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अपना मनाली का दौरा रद्द करना पड़ा।

शुक्रवार को प्रदेश में हवाई उड़ानें भी प्रभावित रहीं। बीते दो दिनों से प्रदेश में जारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। सिरमौर जिले के सतौन में गिरि नदी के उफान में देहरादून नंबर की एक चलती आल्टो कार बह गई। कार सवारों ने समय पर कार से उतर कर अपनी जान बचा ली।

शुक्रवार शाम बीबीएमबी को भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोलने पड़े। राजधानी शिमला में शुक्रवार दोपहर बाद जमकर बादल बरसे। हमीरपुर जिले के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। शुक्रवार को प्रदेश में 141 सड़के बंद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed