{"_id":"570bb1b94f1c1b933b4a6ad1","slug":"rain-and-snowfall-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग में बर्फबारी, शिमला में हुई झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग में बर्फबारी, शिमला में हुई झमाझम बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 12 Apr 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
केलांग में हुई बर्फबारी का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल महीने में भी ठंड जारी है। हिमाचल में बीते सप्ताह पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद सोमवार सुबह एकाएक मौसम ने करवट लेते हुए दोबारा ठंड बढ़ा दी है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में सोमवार सुबह झमाझम बारिश का दौर चला। राजधानी शिमला में सुबह करीब साढ़े आठ बजे आसमान में बादल छा गए।
विज्ञापन
तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। करीब दस बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। एक घंटा बारिश का दौर चला। दोपहर बाद शिमला में धूप खिली। सोमवार को रोहतांग में करीब एक फीट ताजा बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
बर्फबारी के चलते लाहौल के लिए आवाजाही बंद रही। बर्फबारी से बीआरओ का काम भी प्रभावित हुआ। कुल्लू जिला में सोमवार सुबह कई क्षेत्रों में बारिश हुई। यहां भी दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। किन्नौर में भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है।
विज्ञापन
तीन दिन साफ रहेगा मौसम- मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 से 14 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 15 अप्रैल से दोबारा मौसम खराब होने की संभावना है। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 20.4, सुंदरनगर में 26.6, भुंतर में 21.2, कल्पा में 9, धर्मशाला में 25.8, ऊना में 31.8, नाहन में 32 और सोलन में 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
न्यूनतम तापमान शिमला में 10.6, धर्मशाला में 13, कल्पा में 3.4, डलहौजी में 5.1, मनाली में 4.2, केलांग में 1.4 और ऊना में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।