{"_id":"c700d8dd5408f759596f2b7d2285a21a","slug":"punjabi-conference-held-at-gaiety-theatre","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेयटी में दिखी पहाड़ी नाटी और पंजाबी गिद्दे की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेयटी में दिखी पहाड़ी नाटी और पंजाबी गिद्दे की झलक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 28 Jul 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्थ जोन कल्चरल सेंटर तथा पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के संयुक्त तत्वाधान में गेयटी थियेटर में पंजाबी कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल उपस्थित हुए। हिमाचल विश्वविद्यालय के कुलपति एडीएन वाजपेयी कार्य क्रम में बतौर विशेष अतिथि उपस्थित हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी विश्वविद्यालय के उप कुलपति डा. जसपाल सिंह ने की। गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा शिमला के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में भाषा के संरक्षण के लिए विशेष कार्य करने पर बड़ूू साहिब के बाबा इकबाल सिंह, प्रेम शर्मा और जोगराज को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सर्व भारती पंजाबी कांफ्रेंस के मुख्य समन्वयक डा. जोध सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन का मकसद मातृ भाषा के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि विचारों के आदान प्रदान के लिए मातृ भाषा भी सबसे बेहतर माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुई।
विज्ञापन
पंजाबी सिंगर दुर्गा रंगीला की प्रस्तुति के अलावा पहाड़ी नृत्य, भंगड़ा और गिद्दा भी प्रस्तुत किया गया। गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा शिमला के अध्यक्ष जसविंद्र सिंह ने इस मौके पर शिमला आने के लिए सभी अतिथियों का आभार जताया।
कार्यक्रम में शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज, एसजीपीसी के सदस्य डा. दलजीत सिंह, सरदार उपेंद्र सिंह, डा. दीपक मनमोहन सिंह, मुश्ताक ए मलक, राजेंद्र सिंह चाहल, जसविंद्र सिंह खालसा और डा. बलदेव सिंह चीमा, प्रोफेसर जोगा सिंह, बलदेव सिंह चीमा,डा. देवेंद्र सिंह, डा. राजविंद्र सिंह, निशान सिंह, सतविंदर सिंह नागरा, नीरज खन्ना, गुरुचरण दास और नरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।