{"_id":"b7b7bf507faf290538a08a9baac094ac","slug":"pta-meeting-at-rkmv-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा फिर बनी आरकेएमवी पीटीए की अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा फिर बनी आरकेएमवी पीटीए की अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 14 Sep 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय कन्या महाविद्यालय आरकेएमवी में शनिवार को पीटीए की कार्यकारिणी के गठन को रखी बैठक में कोरम पूरा न होने से नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका।
विज्ञापन
कॉलेज प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने पूर्व कार्यकारिणी को ही शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए बने रहने का फैसला अभिभावकों के साथ मिलकर लिया। इसमें प्राचार्य पैटर्न, आशा रांटा अध्यक्ष, राजेश कुमार उपाध्यक्ष, डा. हिमालया नेगी शिक्षक सचिव, वेद प्रकाश सह सचिव और राम लाल कोषाध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
सुनीता, प्रताप, अनीता जोशी, एलडी शर्मा और शिक्षक सदस्यों में प्रो. राजेश धोरटा, एनके वर्मा, सुनील मनकोटिया और सुशील कुमार शामिल हैं। अध्यक्ष आशा रांटा ने कॉलेज प्रशासन और शिक्षकों का कॉलेज के विकास कार्य में सहयोग करने और पीटीए अध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा सौंपे जाने पर आभार जताया।
विज्ञापन
कॉलेज शिक्षकों डा. रिता चौहान, निशा, सुभाष कापटा, अपराजिता शर्मा, उषा शर्मा, अनुपमा गर्ग, सरिता शाह, नीना ठाकुर, सुनील मनकोटिया, वंदना शर्मा, सरोज भारद्वाज, साधना चौधरी, शीला चंदेल, वीना चौहान, अपराजिता नाग और सुनीला शर्मा भी पीटीए सदस्य होंगी।