फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Protestors stopped petrol tankers at Kangra and Ghurkadi.

Himachal Pradesh : कांगडा और घुरकड़ी पर आंदोलनकारियों ने पेट्रोल टैंकरों को रोका, पुलिस ने छुड़वाया

Wed, 03 Jan 2024 10:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Jan 2024 10:41 AM IST
सार

बायपास पर जैसे ही पैट्रोल के ट्रक गुजरने लगे तो वाहनों में सवार युवाओं ने टैंकर रोक दिए। मामले की सूचना कांगड़ा पुलिस के मिली। मौके पर पंहुची पुलिस ने कड़ी मशक़्क़त के बाद पैट्रोल के टैकर बायपास से भेजे। 

विज्ञापन
Protestors stopped petrol tankers at Kangra and Ghurkadi.
पेट्रोल के लिए हंगामा.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांगड़ा बायपास से गुजर रहे पैट्रोल टैंकरों को बीच रास्ते में युवाओं ने रोक दिया। बायपास पर जैसे ही पैट्रोल के ट्रक गुजरने लगे तो वाहनों में सवार युवाओं ने टैंकर रोक दिए। मामले की सूचना कांगड़ा पुलिस के मिली। मौके पर पंहुची पुलिस ने कड़ी मशक़्क़त के बाद पैट्रोल के टैकर बायपास से भेजे। 

विज्ञापन


इसके बाद इन्हीं टैंकरों को घुरकड़ी में आंदोलनकारियों ने फिर से रोक दिया। इस दौरान लंबा जाम लग गया। मौके पर डीएसपी अंकित शर्मा पहुंचे। आक्रोशित युवाओं ने पंपों पर पेट्रोल न मिलने पर गुस्सा दिखाया। घुरकडी चौक पर इस दौरान खूब लंबा जाम लगा। गुस्साये युवा पुलिस से उलझते दिखे। आंदोलनकारी का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज भी किया। 
विज्ञापन


उधर, डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पैट्रोल के ये टैंकर धर्मशाला, पालमपुर, कांगड़ा व अन्य स्थानों के लिए जा रहे थे। कुछ हुड़दंगी युवकों ने इन्हें रोक लिया था। उन्होंने बताया कि वह थाना प्रभारी कांगड़ा के साथ पुलिस दल लेकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण कर टैंकरों को भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed