फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   protest rally against Padmavati in dharamshala

पद्मावती के विरोध में रैली निकालेगी राजपूत सभा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 23 Nov 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 23 Nov 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
protest rally against Padmavati in dharamshala

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ का विरोध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। धर्मशाला में फिल्म के विरोध में राजपूत सभा एक दिसंबर को रैली निकालेगी। रैली में प्रदेश की सभी इकाइयों के पदाधिकारी और सदस्य शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


राजपूत कल्याण सभा कांगड़ा की बैठक धर्मशाला में हुई। इसमें फिल्म के विरोध में रैली निकालने का फैसला लिया गया। इस मौके पर धर्मशाला मंडल के अध्यक्ष डा. कुशल कटोच आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


नूरपुर में सभा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। राजपूत सभा नूरपुर का प्रतिनिधिमंडल सभा के चेयरमैन मनोज पठानिया और अध्यक्ष गुरचरण सिंह पठानिया की अगुवाई में बुधवार को एसडीएम नूरपुर आबिद हुसैन सादिक से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सभा के पदाधिकारियों ने फिल्म से विवादित दृश्यों को न हटाए जाने तक फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान कर्ण


पठानिया, जिला पार्षद उदय पठानिया, रेणु कटोच, डा. संजीव गुलेरिया, राजीव पठानिया, राजिंदर संबयाल, कुशल पठानिया, गोगा पठानिया, जोगिंदर पठानिया, ओम प्रकाश, भूरी सिंह, दिग्विजय चिब, दलजीत पठानिया, गौरव राणा, प्रवीण सुंघालिया, प्रीतम सिंह, अशोक भन्द्राल, रशपाल पठानिया, अर्जुन सेन, इंदर सिंह, गोवर्धन पठानिया, अनूप राणा, सरदार सिंह सहित सभा के कई सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed