Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Politics: Shrikant Sharma asks—why is the Election Commission considered right when winning

सियासत: श्रीकांत शर्मा बोले- जीतने पर आयोग सही, हारने पर वोट चोरी के आरोप क्यों?

Wed, 18 Nov 2026 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Nov 2026 06:15 PM IST
सार

श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर संविधान और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस को पड़ोसी देशों की परिस्थितियों से भारत की तुलना करने और अस्थिरता को लेकर बयानबाजी से बचने की सलाह दी।

विज्ञापन
Politics: Shrikant Sharma asks—why is the Election Commission considered right when winning
श्रीकांत शर्मा को भाजपा प्रदेश प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर संविधान और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस चुनाव जीतती है तो चुनाव आयोग सही होता है, लेकिन हारने पर उसी आयोग पर वोट चोरी के आरोप क्यों लगाए जाते हैं। बुधवार को जारी बयान में शर्मा ने हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि वहां विदेशी प्रतिनिधि द्वारा मंच से ''वोट चोर, गद्दी छोड़'' के नारे लगाने और इस पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया ने कांग्रेस की राजनीतिक सोच पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से इस पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। भाजपा प्रभारी ने कहा कि जिस चुनाव आयोग की व्यवस्था के तहत हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकारें बनीं, आज उसी की विश्वसनीयता पर राहुल गांधी सवाल उठा रहे हैं। यदि चुनाव प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी है तो कांग्रेस को ठोस सबूतों के साथ चुनाव आयोग और न्यायिक संस्थाओं के समक्ष शिकायत रखनी चाहिए, न कि संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस को पड़ोसी देशों की परिस्थितियों से भारत की तुलना करने और अस्थिरता को लेकर बयानबाजी से बचने की सलाह दी। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत दी कि वे विदेशी मंचों और नारों के सहारे राजनीति करने के बजाय जनता के बीच जाकर काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed