Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Differences within Congress over the creation of new districts: Vikramaditya says Shimla was one, is one, and

नए जिलों के गठन पर कांग्रेस में मतभेद: विक्रमदित्य बोले- शिमला एक था, एक है और एक ही रहेगा

Wed, 18 Nov 2026 06:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Nov 2026 06:43 PM IST
सार

नए जिलों के गठन को लेकर कांग्रेस में मतभेद सामने आने लगे हैं। आरएस बाली के बाद अब लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी शिमला जिले के विभाजन का विरोध किया है।

विज्ञापन
Differences within Congress over the creation of new districts: Vikramaditya says Shimla was one, is one, and
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर कांग्रेस में मतभेद सामने आने लगे हैं। आरएस बाली के बाद अब लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी शिमला जिले के विभाजन का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला एक था, एक है और एक ही रहेगा। उनके अनुसार जिले का बंटवारा करने के बजाय मौजूदा प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए। मीडिया से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नए जिलों के गठन को लेकर सरकार ने आयोग का गठन किया है। आयोग प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों, पहाड़ी बनावट, सड़क संपर्क और प्रशासनिक जरूरतों का अध्ययन करेगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही नए जिलों के गठन को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

संबंधित मंत्रियों और विधायकों से चर्चा की गई
उन्होंने बताया कि शिमला जिले के संबंध में संबंधित मंत्रियों और विधायकों से चर्चा की गई है। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद उनका व्यक्तिगत मत है कि जिले का मौजूदा स्वरूप बरकरार रहना चाहिए। किसी एक क्षेत्र को अलग प्रशासनिक पहचान देने से दूसरे क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व और प्रशासनिक व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। मंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में प्रशासनिक सुविधाओं की कमी है, वहां जरूरत के अनुसार नए सब-डिवीजन और प्रशासनिक कार्यालय खोले जा सकते हैं। हालांकि, सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरे जिले का विभाजन करना उचित नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए जिलों पर फैसला आयोग की रिपोर्ट के बाद
नए जिलों के गठन को चुनावी राजनीति से जोड़ने के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार ने अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। आयोग भौगोलिक परिस्थितियों, टोपोग्राफी और कनेक्टिविटी सहित सभी पहलुओं का अध्ययन कर रिपोर्ट देगा। इसके बाद ही सरकार कोई फैसला लेगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय नूरपुर, पालमपुर और सुंदरनगर जैसे क्षेत्रों में प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए एडीएम स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई थी। इसलिए इस मुद्दे को राजनीतिक नजरिये के बजाय प्रशासनिक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 20 साल पहले प्रदेश की परिस्थितियां अलग थीं और अब काफी बदलाव आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed