फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   protest by tower line victim families outside himachal vidhan sabha

टॉवर लाइन से प्रभावित लोगों ने किया प्रदर्शन, आमरण अनशन की चेतावनी

Wed, 23 Aug 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 23 Aug 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
protest by tower line victim families outside himachal vidhan sabha

टॉवर लाइन शोषित जागरूकता मंच ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें बिलासपुर, मंडी, कुल्लू और सोलन के प्रभावित शामिल हुए।

विज्ञापन


प्रभावितों ने सरकार से एक निजी टॉवर लाइन कंपनी के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की। कहा कि अगर सरकार ने जल्द सीबीआई जांच करवाने का फैसला नहीं लिया तो मंच के प्रभावित किसान आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश संयोजक रजनीश शर्मा ने बताया कि निजी कंपनी ने बिजली नियमों को ताक पर रखकर बिना सरकारी विभागों की स्वीकृति के कुल्लू से लुधियाना तक टॉवर लाइन का निर्माण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैरकानूनी तरीके से हुए मामले को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। कंपनी ने किसानों के घरों, दुकानों तथा मवेशीखानों के ऊपर से टॉवर लाइन को निकाला है।

कृषि, बागवानी और वन विभाग की इजाजत के बिना इस कार्य की एवज में मुआवजा भी चार जिलों के हजारों किसानों को नहीं मिला है। उन्होंने कंपनी पर करोड़ों के हेरफेर का आरोप लगाया।


उन्होंने किसानों के फर्जी खातों में पैसा डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि असल में लोगों को भूमि का कोई पैसा सरकारी आदेशों के तहत नहीं दिया गया है।

न ही कोई दस्तावेज कंपनी के अधिकारियों ने चारों जिलों के जिलाधीशों के पास जमा करवाए हैं। मंडी और बिलासपुर में मजिस्ट्रेट जांच में भी कंपनी की अनियमितताएं सामने आई हैं।

इसी टॉवर लाइन से बिलासपुर के धौणकोठी गांव में कुछ समय पहले तीन बार धमाके होने से पूरा गांव इसकी चपेट में आ गया था।

इसकी जांच करवाने पर टॉवर लाइन में खामियां पाई गई थीं। निजी कंपनी पर बिलासपुर में चार आपराधिक मामले और एक मंडी के गोहर में दर्ज है।

मंच के कानूनी सलाहकार अजय नड्डा ने कहा कि इस मामले की सीबीआई से जांच करवाई जानी चाहिए।

विधानसभा के बाहर रैली निकालने वालों में चमन शर्मा, अमित जोशी, विकास कुमार, ईशान मैहता, खूब राम सोनी, सदानंद, तुलसी राम, पंछी राम, राजेश ठाकुर, होशियार सिंह, राकेश चौहान, देश राज, हैरी, बाबू राम ठाकुर, हरि सिंह ठाकुर, नागेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed