{"_id":"2176ad71e61fc885f3f47ff205738edb","slug":"protest-by-central-employees-against-seventh-pay-commission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन आयोग के विरोध में ब्लैक डे मनाएंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन आयोग के विरोध में ब्लैक डे मनाएंगे कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवें वेतन आयोग से केंद्रीय कर्मचारी खुश नहीं है। संयुक्त सलाहकार समिति के आह्वान पर 27 नवंबर को देश भर में केंद्रीय कर्मचारी ब्लैक डे मनाएंगे। इस दिन काले बिल्ले लगाकर केंद्रीय कर्मचारी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का विरोध करेंगे। हिमाचल प्रदेश के सात हजार केंद्रीय कर्मचारी भी विरोध में शामिल होंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय कर्मचारी एवं श्रमिक समन्वयक समिति ने वेतन आयोग पर गलत फार्मूला प्रयोग करने का आरोप लगाया है। समिति के महासचिव केएल गौतम ने बताया है कि आयोग की सिफारिशों में कई त्रृटियां हैं। वेतन में 14.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी को 15 और 16 प्रतिशत बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जबकि वास्तव में यह वृद्धि 14.29 प्रतिशत बन रही है। उन्होंने कहा कि वेतन बढ़ोतरी को दुरुस्त किया जाना चाहिए। न्यूनतम वेतन को 18 हजार के बजाए 20 से 21 हजार तय करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आयोग ने हाउस रेंट को भी घटा दिया है। पहले 10, 20 और 30 प्रतिशत हाउस रेंट मिलता था।
विज्ञापन
सिफारिशों में इसे 8, 6 और 24 प्रतिशत बताया गया है। केएल गौतम के मुताबिक दस साल बाद आ रहे वेतन आयोग ने जीडीपी और एनएनपी को भी दरकिनार किया है। केंद्र सरकार ने अगर इन गलतियों को नहीं सुधारा तो साल 2016 में फरवरी से लेकर अप्रैल के बीच हड़ताल भी की जाएगी।
उधर, शुक्रवार को राजधानी शिमला में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर दिन भर चर्चा हुई। शिमला स्थित माल रोड पर केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर आयोग की सिफारिशों के मुताबिक वेतन का अनुमान लगाने में व्यस्त दिखे।