फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Protest against shifting of OPD is wrong: Chief Minister

ओपीडी शिफ्ट करने के विरोध में आंदोलन गलत : मुख्यंत्री

Fri, 24 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Protest against shifting of OPD is wrong: Chief Minister
आईजीएमसी में दिया जाएगा बेहतर उपचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी को शिफ्ट करने के विरोध में उतरीं महिलाओं और चिकित्सकों के आंदोलन को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गलत करार दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में मातृ एवं शिशु अस्पताल हर जगह अलग हैं। केएनएच से केवल गायनी ओपीडी और वार्ड को दूसरी जगह शिफ्ट किया है। यहां पर केवल मातृ एवं शिशु अस्पताल को जैसे चल रहा है वैसे ही रखा जाएगा। इसके अलावा मरीजों को आईजीएमसी में बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसको लेकर ओपीडी और वार्ड को शिफ्ट किया है। उन्होंने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहा कि केएनएच में अल्ट्रासाउंड मशीन काफी पुरानी है। रिपोर्ट तक नजर नहीं आती है। ऐसे में मशीन को बदलने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि गायनी मरीजों को रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी आईजीएमसी में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article