{"_id":"6aa27d7b6d62c058c20449b3","slug":"sujanpur-hamirpur-ex-serviceman-dies-drowning-khatri-tapra-village-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सुजानपुर में खातरी में डूबने से पूर्व सैनिक की मौत, चार दिन पहले तीन साल के बच्चे ने भी गंवाई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सुजानपुर में खातरी में डूबने से पूर्व सैनिक की मौत, चार दिन पहले तीन साल के बच्चे ने भी गंवाई थी जान
Thu, 10 Sep 2026 03:21 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 10 Sep 2026 03:21 PM IST
सार
हमीरपुर के सुजानपुर क्षेत्र की रंगड़ पंचायत में खातरी में डूबने से 84 वर्षीय पूर्व सैनिक प्रेमू राम की मौत हो गई। वह सुबह करीब पांच बजे रोजाना की तरह पानी भरने गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की और खातरी में उनका शव मिला। ग्रामीणों के अनुसार खातरी गहरी और फिसलन वाली है तथा यहां सुरक्षा दीवार या रेलिंग नहीं है। चार दिन पहले इसी पंचायत में तीन वर्षीय बच्चे की भी खातरी में डूबने से मौत हुई थी।
विज्ञापन
डूबने से मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुजानपुर थाना क्षेत्र की रंगड़ पंचायत के टपरा गांव में खातरी में डूबने से 84 वर्षीय पूर्व सैनिक प्रेमू राम की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। प्रेमू राम रोजाना की तरह गांव के पारंपरिक जलस्रोत से पानी भरने के लिए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गए।
विज्ञापन
काफी देर तक जब प्रेमू राम घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। तलाश करते हुए परिजन खातरी के पास पहुंचे, जहां प्रेमू राम का शव पानी में तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों और पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गहरी और फिसलन वाली है खातरी
ग्रामीणों के अनुसार गांव की यह खातरी काफी गहरी और फिसलन वाली है। यहां सुरक्षा के लिहाज से न तो पर्याप्त सुरक्षा दीवार है और न ही रेलिंग या जाली लगाई गई है। इसके चलते लोगों को पानी भरने के दौरान हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि अब प्रशासन और पंचायत को इस पारंपरिक जलस्रोत की सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लेना चाहिए।
चार दिन पहले तीन साल के बच्चे की भी गई थी जान
इस हादसे ने ग्रामीणों की चिंता इसलिए भी बढ़ा दी है क्योंकि चार दिन पहले इसी पंचायत के टपरा गांव में तीन वर्षीय बच्चे की भी खातरी में डूबने से मौत हुई थी। एक ही पंचायत में कुछ ही दिनों के अंतराल में दो लोगों की डूबने से मौत होने के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत से खातरी के चारों ओर सुरक्षा दीवार और जाली लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
लगातार हुए दो हादसों ने गांव में पारंपरिक जलस्रोतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक खातरी के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जाते, तब तक यहां हादसे का खतरा बना रहेगा।