भारत-पाक टी-20 क्रिकेट मैच के विरोध में तिरंगा यात्रा शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला में 19 मार्च को प्रस्तावित टी-20 भारत-पाकिस्तान मैच के विरोध में वीरवार को पालमपुर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई डिप्टी जनरल एडवोकेट विनय शर्मा ने की जबकि यात्रा को शहीद सौरभ कालिया के पिता डॉ. एनके कालिया और शहीद मेजर सुधीर वालिया के पिता रुलिया ने हरी झंडी दिखाई।
विनय ने बताया कि यह यात्रा वीरवार को पालमपुर से रवाना होकर इसी दिन डाढ़ में भारत के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ घर रुकेगी। 12 फरवरी को यात्रा धर्मशाला शहीद स्मारक पहुंचेगी। शहीद स्मारक में एक दिन का अनशन किया जाएगा। डॉ. एनके कालिया ने कहा कि मैच धर्मशाला में नहीं होना चाहिए।
शहीद स्मारक धर्मशाला से 300 गज की दूरी पर पाकिस्तान का झंडा लहराया जाएगा तो शहीदों का अपमान होगा। शहीद मेजर सुधीर वालिया के पिता रुलिया राम ने कहा यह मैच होता है तो हर भारतीय सैनिक और उनके परिजनों का यह अपमान होगा। सरकार को इस मैच को रद्द करने का पूरा प्रयास करना चाहिए।
भारत-पाक मैच के विरोध में उतरे पूर्व सैनिक
रत-पाकिस्तान के बीच धर्मशाला में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप मैच के विरोध में अब पूर्व सैनिक भी उतर आए हैं। एक्स सर्विस लीग का कहना है कि अगर पाकिस्तान के साथ मैच हुआ तो यह शहीदों का अपमान होगा। लीग के अध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने मांग की है कि 19 मार्च को प्रस्तावित मैच को रद्द किया जाए।
मनकोटिया ने बीसीसीआई से अपील की है कि क्रिकेट से ज्यादा देश की जनता और शहीदों के सम्मान का ध्यान रखे। कहा कि अगर बीसीसीआई मैच कराता है तो यह देश के रक्षा करते समय शहीद हुए जवानों का अपमान करना होगा। मनकोटिया ने भारत सरकार को भी आगाह किया कि वह बार-बार धोखा देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ नरम रवैया न अपनाए।