फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   proposal of wwe wrestling program at mandi himachal

खटाई में पड़ी ग्रेट खली की फाइट, जानिए वजह

Thu, 19 Apr 2018 11:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 19 Apr 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
proposal of wwe wrestling program at mandi himachal
प्रदेश की जयराम सरकार की ओर से प्रस्तावित डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलिंग का कार्यक्रम खटाई में पड़ता दिख रहा है। नियमों की पेचीदगी के चलते अब सरकार ने इससे हाथ पीछे खींचने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भी तकनीकी पहलुओं के सामने आने के बाद बेवजह के विवाद में फंसने से बचना चाह रहे हैं। यही कारण है कि अब खली के वापस आने की बात कहकर कार्यक्रम के आयोजन को टाला जा रहा है।
विज्ञापन

 

आयोजन को लेकर इसलिए फंसा पेंच

proposal of wwe wrestling program at mandi himachal

जयराम सरकार से अंतरराष्ट्रीय रेसलर खली की मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री और खेल मंत्री गोविंद ठाकुर मंडी में कुश्ती का आयोजन कराना चाहते थे। कार्यक्रम में करीब तीन करोड़ रुपये का खर्च आना था, जिसे खेल विभाग किस मद से खर्च करें, इसको लेकर पेंच फंस गया।

इसी दौरान विवाद बढ़ने पर सरकार ने एक सचिव के अधिकतर विभाग ही छीन लिए। लेकिन नियमों के जाल में फंसी कुश्ती को अब तक निकाला नहीं जा सका है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी खेल को लेकर विवाद की संभावना को देखते हुए कुश्ती के आयोजन की फाइल वापस लौटा दी है।

हालांकि, कुश्ती आयोजन को लेकर दलील यह दी जा रही है कि खली के यूएस से लौटने पर इस पर फैसला होना है। सूत्रों की मानें तो आयोजन अब खली की गारंटी पर सरकार सरकारी तंत्र मुहैया कराकर तो करा सकता है पर वित्तीय सहयोग देने को लेकर ही खली से बात करना चाह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed