फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   procurement of medicine for ayurvedic institution has been done

आयुर्वेदिक अस्पतालों में नहीं रहेगी औषधियों की कमी, सरकार ने खर्च किए 4.84 करोड़

Tue, 12 Sep 2017 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 12 Sep 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
procurement of medicine for ayurvedic institution has been done

राज्य आयुर्वेद विभाग ने प्रदेश में कार्यरत आयुर्वेदिक संस्थानों में औषधियों की कमी नहीं रहेगी। इन संस्थानों के लिए गत वित्त वर्ष में कुल 4.84 करोड़ की औषधियों की खरीद की। इसमें एक करोड़ 14 लाख 85 हजार 900 रुपये केंद्र सरकार ने उपलब्ध करवाए, जबकि तीन करोड़ 68 लाख 75 हजार रुपये की राशि राज्य सरकार ने दी। 

विज्ञापन


राज्य निधि में से एक करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये की आयुर्वेदिक औषधियां फार्मेसियों के माध्यम से एक करोड़ 80 लाख की जड़ी-बूटियों की खरीद राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसियों के लिए तथा 8 लाख रुपये की होम्योपैथिक दवाइयों की खरीद की गई। ये जानकारी विभाग के एक प्रवक्ता की ओर से जारी की गई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दवाइयों के लिए उपलब्ध बजट का 70 प्रतिशत प्रदेश आधारित आयुर्वेदिक फार्मेसियों से दवा खरीद पर व्यय किया जा रहा है। अधिकतर आयुर्वेदिक औषधालय प्रदेश के दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में कार्यरत हैं, जहां स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की पूर्ति में यह संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राज्य में 283 आयुर्वेदिक फार्मेसियों को लाइसेंस तथा 47 को लोन लाइसेंस जारी किए गए हैं। इनमें 120 फार्मेसियां बंद हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed