फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Probe against former hpu vc adn Vajpayee closed

एचपीयू के पूर्व कुलपति वाजपेयी के खिलाफ जांच बंद

Fri, 03 Aug 2018 11:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 03 Aug 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
Probe against former hpu vc adn Vajpayee closed

हिमाचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एडीएन वाजपेयी के खिलाफ दिसंबर 2017 में शुरू की जांच शिक्षा विभाग ने बंद कर दी है। पूर्व कुलपति पर एचपीयू में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती में अनियमितताएं बरतने, पैसों के लेन-देन एवं नौकरी देने के नाम पर एक महिला का उत्पीड़न करने का आरोप लगा था।

विज्ञापन


जांच की फाइल बंद करने के पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने इसकी शिकायत की थी, उसका कोई अता-पता ही नहीं है। शिकायतकर्ता के पते पर शिक्षा विभाग की ओर से भेजे सभी नोटिस वैसे ही लौट आए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में विभाग ने जांच बंद करने का फैसला लिया है।  केंद्रीय विजिलेंस कमीशन नई दिल्ली के आदेश पर पूर्व कांग्रेस सरकार ने वाजपेयी के खिलाफ जांच बिठाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्तियों में चहेतों को लाभ देने का था आरोप

Probe against former hpu vc adn Vajpayee closed
फाइल फोटो

 कमीशन को किसी व्यक्ति ने भर्तियों में चहेतों को लाभ देने का आरोप लगाया था। महिला का उत्पीड़न करने की शिकायत भी कमीशन को की गई थी। कमीशन ने संज्ञान लेकर हिमाचल सरकार को जांच के आदेश दिए थे।

कमीशन से प्राप्त पत्र के आधार पर शिक्षा विभाग ने पूर्व कुलपति के खिलाफ जांच बिठाई। जांच कमेटी ने विश्वविद्यालय से भर्तियों का रिकार्ड भी कब्जे में लिया। आरोप सिद्ध करने के लिए शिक्षा विभाग ने शिकायतकर्ता के पते पर कई पत्र भेजे, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

शिकायतकर्ता के पते से भेजे सारे पत्र वापस आ गए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक किसी व्यक्ति ने गलत नाम और पते से शिकायत की है। ऐसे में जांच को बंद कर दिया गया है।

पूर्व वीसी पर लगे थे ये आरोप

Probe against former hpu vc adn Vajpayee closed

- असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी देने को 15-15 लाख रुपये लिए
- रिजर्व ओबीसी वर्ग के पद के लिए एक ही व्यक्ति को साक्षात्कार के लिए बुलाया
- एक ऐसे व्यक्ति को नियुक्ति दी, जिसने न नेट क्वालिफाई किया और न ही पीएचडी
- गणित विषय की पात्रता परीक्षा में 64 अंक अर्जित करने वाले को साक्षात्कार में 2 ही अंक दिए
- हिंदी विभाग में 80 में 63 अंक पाने वाले को बाहर कर दिया, कम अंक वाले को नियुक्ति दी
- अर्र्थशास्त्र विषय में पांच साल के अनुभव की शर्त जोड़ी। पद के लिए 14 आवेदन थे। दो लोग इसके लिए पात्र बने। साक्षात्कार में केवल एक व्यक्ति आया और उसे नियुक्ति भी दे दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed