Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Minor defects found in 16 medicine samples; public urged to check alerts before using medicines

हिमाचल: दवाओं के 16 सैंपलों में मिलीं मामूली खामियां, अलर्ट देख दवाएं इस्तेमाल करने की अपील

Fri, 27 Nov 2026 05:15 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Nov 2026 05:15 AM IST
सार

देशभर में अक्तूबर माह के दौरान कुल 324 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। प्रदेश ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन ने आम जनता से मानक गुणवत्ता से बाहर घोषित बैच की दवाओं का सेवन न करने की अपील की है।

विज्ञापन
Himachal: Minor defects found in 16 medicine samples; public urged to check alerts before using medicines
दवाएं(सांकेतिक)। - फोटो : Freepik

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर के दौरान दवाओं की गुणवत्ता जांच में 16 सैंपलों में डिस्क्रिप्शन और पीएच वैल्यू जैसी मामूली खामियां पाई गई हैं। देशभर में अक्तूबर के दौरान कुल 324 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। ऐसे में हिमाचल प्रदेश ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन ने आम जनता से दवाओं के बैच की जानकारी जांचने और मानक गुणवत्ता से बाहर घोषित बैच की दवाओं का सेवन नहीं करने की अपील की है। प्रदेश के राज्य औषधि नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने बताया कि देशभर में औषधि निरीक्षकों की ओर से हर महीने बाजार में उपलब्ध दवाओं के नमूने रैंडम आधार पर लिए जाते हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता और प्रभावशीलता की जांच की जा सके।

विज्ञापन
Trending Videos

गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई: डॉ. कपूर
जांच में गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरने वाली दवाओं के बैच की जानकारी केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक की जाती है। डॉ. कपूर के अनुसार, घरेलू दवा बाजार में हिमाचल प्रदेश में निर्मित दवाओं की हिस्सेदारी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में मानक गुणवत्ता से बाहर पाए गए सैंपलों का अनुपात महज 0.6 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 2.6 प्रतिशत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। वर्तमान में प्रदेश की 94 औद्योगिक इकाइयों या उनके संबंधित उत्पादन सेक्शनों में पूर्ण अथवा आंशिक रूप से उत्पादन बंद करने के आदेश लागू हैं। विभागीय सत्यापन के बाद ही इन इकाइयों को दोबारा उत्पादन शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। उ

विज्ञापन
विज्ञापन

नकली और एनडीपीएस दवाओं के अवैध इस्तेमाल पर रोक लगाने पर जोर
उन्होंने बताया कि जिन दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं, उनके निर्माण पर तब तक रोक रहती है, जब तक संबंधित कंपनी सुधारात्मक और निवारक कदम उठाकर विभाग से उनका सत्यापन नहीं करवा लेती। डॉ. मनीष कपूर ने गुरुवार को बंगलूरू में आयोजित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियमन सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के नियामक अधिकारियों और सीडीएससीओ के प्रतिनिधियों को संबोधित किया। उन्होंने नकली दवाओं और एनडीपीएस श्रेणी की दवाओं के अवैध इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए समय पर खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed