फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prize distribution cermony at Shakrah school

शकराह स्कूल में जीवन बीमा निगम ने नवाजे मेधावी

Fri, 11 Apr 2014 05:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 11 Apr 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
prize distribution cermony at Shakrah school

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकराह में शुक्रवार को भारतीय जीवन बीमा निगम ने स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2013-14 में अपनी कक्षा में अव्वल रहे छात्रों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


पंचायत की प्रधान कविता कंवर ने मेधावी छात्रों को एलाईसी की ओर से प्रमाण पत्र और समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

प्रधान कविता ने एलआईसी द्वारा इस तरह से ग्रामीण स्तर के स्कूलों के छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिये किये जाने वाले कार्यों की सरहाना की।

उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है।

इन छात्रों को मिला सम्मान

सम्मानित हुये छात्रों में पहली कक्षा में प्रथम रहे लक्ष्य, दूसरी में कुनाल, तीसरी में अभिराज, चौथी में गौरव, पांचवीं में कल्पना, छटी में अंकित और मुस्कान को संयुक्त रूप से कक्षा में प्रथम रहने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा सातवीं कक्षा में अंजला, आठवीं में हेमलता, नवीं कक्षा में प्रथम रहने पर वीना देवी को पुरस्कृत किया गया। दसवीं कक्षा में प्रथम रही शालिनी, ग्यारवीं में रेखा देवी और मुस्कान को नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रधानाचार्य केके धीमान ने एलआईसी का छात्रों को सम्मानित करने पर आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed