{"_id":"634817ad120bd225fa006e0c","slug":"priyanka-gandhi-to-hold-public-meeting-in-solan-after-taking-blessings-of-maa-shoolini","type":"story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Gandhi Visit: मां शूलिनी का आशीर्वाद लेने के बाद सोलन में जनसभा करेंगी प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Priyanka Gandhi Visit: मां शूलिनी का आशीर्वाद लेने के बाद सोलन में जनसभा करेंगी प्रियंका गांधी
Thu, 13 Oct 2022 07:45 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Oct 2022 07:45 PM IST
सार
सोलन जिला मुख्यालय सोलन के ठोडो मैदान में कांग्रेस की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली के सभी इंतजाम पूरे हो गए हैं। शुक्रवार को प्रियंका गांधी करीब 12:00 सोलन पहुंचेंगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला मुख्यालय सोलन के ठोडो मैदान में कांग्रेस की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली के सभी इंतजाम पूरे हो गए हैं। शुक्रवार को प्रियंका गांधी करीब 12:00 सोलन पहुंचेंगी। वह सबसे पहले मां शूलिनी मंदिर जाएंगी और मां का आशीर्वाद लेंगी। इसके बाद ठोडो मैदान में जनसभा कर चुनावी शंखनाद करेंगी। जनसभा में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में 300 पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
वहीं, प्रियंका के सोलन पहुंचने से आधा घंटे पहले मालरोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। कार्यक्रम समाप्त होने पर फिर से ट्रैफिक रोका जाएगा। शहर में सादे कपड़ों में भी पुलिस जवानों की तैनाती की है। इसके अलावा सीसीटीवी से भी पूरे शहर में निगरानी रहेगी। शूलिनी मंदिर के आसपास भी सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। वहीं, रैली स्थल ठोडो मैदान को पुलिस ने सुरक्षा के तहत वीरवार देर शाम को ही अपने कब्जे में ले लिया है। ठोडो मैदान के लिए जाने वाले मार्ग पर किसी भी तरह की आवाजाही नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
वहीं, रैली के लिए आने वाली कार्यकर्ताओं की बसें शहर से बाहर ही रहेंगी। इसमें शिमला की तरफ से आने वाली बसें मोहन पार्क के समीप तक आएंगी। इसके अलावा राजगढ़ की तरफ से आने वाली बसें डिग्री कॉलेज और परवाणू-बीबीएन क्षेत्र से आने वाली सोलन बाईपास तक ही आ सकेंगी। इनके लिए संबंधित क्षेत्रों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। हालांकि, छोटी गाड़ियां शहर तक आएंगी। एएसपी सोलन अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा को लेकर सभी इंतजाम पुख्ता कर दिए हैं।
विज्ञापन
तीन प्रवेश द्वार से होगी एंट्री
कांग्रेस की परिवर्तन रैली में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से कार्यकर्ता यहां पहुंचेंगे। नौ बजे से रैली स्थल के लिए कार्यकर्ताओं का प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। इन्हें जांच के बाद अंदर भेजा जाएगा। शहर की तरफ से जाने वाले कार्यकर्ताओं का प्रवेश नगर निगम कार्यालय के समीप से करवाया जाएगा। जबकि, अन्य वीआईपी अग्निशमन विभाग कार्यालय के समीप वाया रोड ठोडो मैदान में पहुंचेंगे। इस बीच सिर्फ आठ से दस गाड़ियां ही रैली तक पहुंचेंगी।