फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Priyanka Gandhi at Shimla to See Her New House at Charabra.

शिमला में अपने नए मकान से खुश है प्रियंका, कल लौटेंगी दिल्ली

Thu, 18 May 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 18 May 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi at Shimla to See Her New House at Charabra.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने दूसरे दिन बुधवार को भी शिमला के छराबड़ा में अपने निर्माणाधीन मकान का मुआयना किया। उन्होंने वास्तुकारों को मकान परिसर को बेहतरीन बनाने के टिप्स दिए। मकान परिसर में फेंसिंग के बारे में निर्देश दिए। प्रियंका गांधी वाड्रा वीरवार सवेरे नई दिल्ली लौट जाएंगी।

विज्ञापन


कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को शिमला पहुंची थीं। पहले दिन वे छराबड़ा स्थित मकान का निरीक्षण करने गईं। उन्होंने इस निर्माणाधीन मकान की मरम्मत को दो महीने के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बुधवार को भी वे सवेरे ही निर्माणाधीन मकान की साइट पर पहुंचीं। इस भवन के चारों तरफ एसपीजी का कड़ा पहरा रहा। बीच-बीच में बारिश होने के दौरान प्रियंका मकान के भीतर जाती रहीं। जैसे ही वर्षा रुक जाती, वे बाहर अपने वास्तुकारों के साथ आतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका के इस दो मंजिला मकान को पहाड़ी शैली में बनाया गया है। इसकी छत ढलानदार है। मकान के चारों तरफ सेब, चेरी, आडू आदि फलों के पौधे भी रोपे गए हैं। इसके चारों-चार फूलों के पौधे भी लगाए गए हैं। 


इस बार मकान से संतुष्ट हैं प्रियंका 
प्रियंका गांधी वाड्रा इस बार अपने मकान से संतुष्ट हैं। उन्होंने कुछ साल पहले इसी जगह पर बनाए गए अपने मकान की दो मंजिलों को पसंद न आने पर गिरा दिया था। वास्तुकार तक को बदल दिया था। मकान के निर्माण कार्य के बीच उन्होंने कई चक्कर शिमला के छराबड़ा स्थित इस साइट के काटे। अब ये बनकर लगभग तैयार है। इसे बस अंतिम रूप ही दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed