फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   priyanka and kavita in indian kabaddi team will play in south asian games at guwahati.

इंडियन कबड्डी टीम में जलवा दिखाएंगी हिमाचल की दो बेटियां

Mon, 18 Jan 2016 02:16 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 02:16 PM IST
विज्ञापन
priyanka and kavita in indian kabaddi team will play in south asian games at guwahati.

हिमाचल की प्रियंका नेगी तथा कविता साउथ एशियन गेम्स में इंडिया टीम की ओर से खेलेंगी। हिमाचल की दोनों खिलाड़ीं 6 से 16 फरवरी तक आसाम के गोहाटी में होने वाली 12वीं सैफ साउथ एशियन गेम्स में भाग लेंगी। हिमाचल कबड्डी संघ के महासचिव नंद लाल ठाकुर ने बताया कि कबड्डी टीम में 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

विज्ञापन


हिमाचल से प्रियंका नेगी तथा कविता भी शामिल हैं। चयन की सूचना प्रियंका नेगी तथा कविता को दे दी गई है। प्रिंयका नेगी तथा कविता जयपुर के चौगान स्टेडियम में लगने वाले इंडिया कैंप में भाग लेंगी। इंडिया टीम का कैंप 20 से लेकर 28 जनवरी तक लगेगा। इंडिया टीम में चयन होने पर राज्य योजना विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर,
विज्ञापन


हिमाचल कबड्डी संघ के प्रवक्ता रविंद्र भट्टा, कृष्ण सिंह राठौर, जयपाल चंदेल तथा संजीव ने दोनों को बधाई दी है। हिमाचल की प्रियंका नेगी तथा कविता पहले भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। कविता कोरिया में हुए एशियाड में इंडिया टीम से खेल चुकी हैं। जहां पर टीम ने गोल्ड जीता था। जबकि प्रियंका नेगी वर्ल्ड कप में इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में चमके रामपुर के दो बॉडी बिल्डर

priyanka and kavita in indian kabaddi team will play in south asian games at guwahati.

रामपुर बुशहर। रामपुर के दो युवाओं ने मुंबई में बॉडी बिल्डिंग में नाम कमाया है। बॉडी बिल्डिंग प्रतिस्पर्धा में रामपुर के युवा रोहित कश्यप और अर्पण शर्मा ने कमश: चौथा और दसवां स्थान हासिल किया है। इससे पहले इन युवाओं का मुकाबला चंडीगढ़ में हुआ था। नॉर्थ जोन से हिस्सा लेने के लिए मुंबई गए थे।

रामपुर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। बॉडी पावर फिट फैक्टर के सौजन्य से करवाई गई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में इन दोनों युवाओं ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया और चंडीगढ़ में आयोजित मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना सिक्का मनवाया।

चंडीगढ़ में विजयी रहने के बाद इन दोनों युवाओं ने नॉर्थ जोन की ओर से मुंबई में आयोजित बॉडी बिल्डिंग मुकाबले में हिस्सा लिया। इस मुकाबले देश भर के विभिन्न राज्यों से करीब चार सौ बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। प्रदेश के इन युवाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर चौथा और दसवां स्थान पाया है। रोहित ने मुकाबले में चौथा स्थान पाया है, जबकि अर्पण शर्मा दसवें नंबर पर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed