{"_id":"60c89c67f52b98463e6b1141","slug":"private-buses-will-ply-in-himachal-from-june-16-the-union-took-the-decision-after-meeting-with-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 16 जून से सड़कों पर दौड़ेंगी निजी बसें, सीएम से मुलाकात के बाद संघ ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 16 जून से सड़कों पर दौड़ेंगी निजी बसें, सीएम से मुलाकात के बाद संघ ने लिया फैसला
Tue, 15 Jun 2021 08:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Jun 2021 08:39 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पराशर राजू ने कहा कि उन्होंने कहा कि सभी निजी बस ऑपरेटर इच्छानुसार बसें चला सकते हैं। किसी पर कोई दबाव नहीं है।
विज्ञापन
निजी बसें(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बुधवार से निजी बस ऑपरेटर भी 50 फीसदी सवारियों के साथ अपनी बसें चलाएंगे। वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम ने सवारियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए मंगलवार को 302 और रूट बढ़ा दिए। मंगलवार को निगम ने कुल 1528 रूटों पर अपनी बसें चलाईं। सोमवार को 1226 रूटों पर निगम ने बसें चलाई थीं। मंगलवार को प्रदेश के 1270 लोकल रूटों पर निगम ने सेवाएं दीं, जबकि पहले दिन 1007 लोकल रूटों पर बसें चलीं थीं।
विज्ञापन
निजी बस ऑपरेटर टैक्स में सौ फीसदी छूट न मिलने से हड़ताल पर चल रहे थे। मंगलवार को निजी बस ऑपरेटर संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर से मुलाकात की, जिसमें सीएम ने निजी बस ऑपरेटरों को उनकी मांगें मानने का आश्वासन दिया है। आश्वासन मिलनेे के बाद निजी ऑपरेटरों ने बुधवार से बसें चलाने के लिए हां कर दी है। गौर हो कि संघ ने कोरोना के चलते सौ फीसदी रोड टैक्स और टोकन टैक्स माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन
इच्छानुसार बसें चला सकते हैं ऑपरेटर : राजेश
हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पराशर राजू ने कहा कि उन्होंने कहा कि सभी निजी बस ऑपरेटर इच्छानुसार बसें चला सकते हैं। किसी पर कोई दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम से मिले आश्वासन के बाद निजी बसें बुधवार से चलेंगी।
विज्ञापन