{"_id":"61f7e845f4d54147f00a05c9","slug":"principal-secretary-to-cm-jairam-thakur-jc-sharma-retired-subhashish-panda-given-additional-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जेसी शर्मा सेवानिवृत्त, सुभाषीश पांडा को अतिरिक्त प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जेसी शर्मा सेवानिवृत्त, सुभाषीश पांडा को अतिरिक्त प्रभार
Mon, 31 Jan 2022 07:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 31 Jan 2022 07:17 PM IST
सार
सेवानिवृत्ति के बाद अब जेसी शर्मा को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का प्रधान सलाहकार बनाने की तैयारी है। इससे पूर्व वीरभद्र सरकार में तत्कालीन प्रधान सचिव मुख्यमंत्री रहे टीजी नेगी को भी मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार बनाया गया था। उस वक्त प्रधान सचिव मुख्यमंत्री का काम भी टीजी नेगी ही देख रहे थे।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार लोगो(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रधान सचिव जेसी शर्मा सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके स्थान पर अब सुभाषीश पांडा को इस पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सेवानिवृत्ति के बाद अब जेसी शर्मा को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का प्रधान सलाहकार बनाने की तैयारी है। इससे पूर्व वीरभद्र सरकार में तत्कालीन प्रधान सचिव मुख्यमंत्री रहे टीजी नेगी को भी मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार बनाया गया था। उस वक्त प्रधान सचिव मुख्यमंत्री का काम भी टीजी नेगी ही देख रहे थे। जयराम सरकार भी इसी प्रयोग को दोहराना चाह रही है। इसलिए सरकार ने अभी सुभाषीश पांडा को केवल अतिरिक्त कार्यभार ही दिया है।
विज्ञापन
सुभाषीश पांडा वर्तमान में सलाहकार आधारभूत ढांचा और पर्यटन के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रधान सचिव लोक निर्माण, आबकारी एवं कराधान और सूचना एवं जनसंपर्क का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। प्रधान सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले आरडी नजीम को प्रधान सचिव परिवहन और रोपवे एंड रैपिड प्रणाली विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य सरकार ने प्रधान सचिव शहरी विकास देवेश कुमार को प्रधान सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
प्रधान निजी सचिव बत्ता की सेवाएं भी सेवानिवृत्ति के बाद जारी रखी सरकार ने
सरकार ने मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव आरएन बत्ता को भी उनके अनुभव को देखते हुए सेवानिवृत्ति के बाद दोबारा इसी पद पर नियुक्ति दी थी। अब प्रधान सचिव मुख्यमंत्री के पद पर भी इसी तरह की व्यवस्था की जा रही है, क्योंकि जेसी शर्मा के पास इस पद का अच्छा अनुभव है।
विज्ञापन