{"_id":"64d8530aa533c35ef901cce4","slug":"priest-brutally-murdered-in-shimla-body-found-in-bushes-near-temple-2023-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shimla Murder: शिमला में पुजारी की बेरहमी से हत्या, मंदिर के पास झाड़ियों में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Murder: शिमला में पुजारी की बेरहमी से हत्या, मंदिर के पास झाड़ियों में मिला शव
Sun, 13 Aug 2023 12:34 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:34 PM IST
सार
शिमला में पुजारी की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पुजारी की हत्या के बाद उसका शव मंदिर से कुछ दूर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या कर शव को मंदिर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुजारी की उम्र 59 साल थी। वह बीते दो वर्षों से अधिक समय से मंदिर में ही बने एक कमरे में रहते थे। पुजारी की पहचान महाराष्ट्र निवासी सुनील दास के रूप में हुई है।
घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। शिमला पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला ढली थाना अंतर्गत आने वाले कांती गांव के भूतेश्वर मंदिर का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र निवासी सुनील दास मार्च 2021 से भूतेश्वर मंदिर में रह रहा था।
बीते आठ अगस्त को वह संदिग्ध हालत में लापता हो गया। शनिवार को उसका शव मंदिर से 15 मीटर दूर झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। मृतक पुजारी के शरीर पर चोट के निशान थे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना किया। अंदेशा जताया जा रहा है कि डंडों के वार से पुजारी को हत्या की गई है।
विज्ञापन
ये मंदिर सुनसान जगह पर है और एक किलोमीटर तक कोई भी रिहायश नहीं है, ना ही मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगा है। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने पुष्टि करते हुए रविवार को बताया कि अज्ञात अपराधियों ने पुजारी को मौत के घाट उतारा है।

इस मामले में ढली थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के उपरांत मृतक के अनुयायियों के सुपुर्द कर दिया गया है। अनुयायियों ने शव का दाह संस्कार किया। घटनास्थल से फोरेंसिक की टीम ने सैम्पल एकत्रित किये हैं। मामले में जांच जारी है और हत्यारों को जल्द गिरफ्त में लिया जाएगा।