{"_id":"5fd0ec368ebc3e3c71596915","slug":"prices-of-pulses-fixed-for-income-tax-payers-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के आयकरदाताओं को डिपो में मिलने वाली दालों के दाम तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के आयकरदाताओं को डिपो में मिलने वाली दालों के दाम तय
Thu, 10 Dec 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Dec 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
दाल-सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल सरकार ने सूबे के ढाई लाख आयकरदाताओं के लिए डिपो में मिलने वाली सस्ती दालों के रेट तय कर दिए हैं। इन उपभोक्ताओं को डिपो में दाल चना 73, मूंग और उड़द दाल 77 रुपये प्रति किलो मिलेगी। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने रेट डिपो में भेज दिए हैं। इसी महीने से आयकरदाताओं को राशन देने को कहा है। विभाग ने इन लोगों के राशनकार्ड भी ओपन कर दिए हैं। विभाग ने आयकरदाताओं के लिए चीनी के दाम 39 रुपये प्रतिकिलो तय किए हैं। हालांकि अभी इसे मंजूरी के लिए सरकार को भेजा है।
विज्ञापन
एपीएल उपभोक्ताओं की तर्ज पर इन करदाताओं को आटा-चावल भी मिलेगा। सरकार ने कोरोना काल में आयकरदाताओं को डिपो में सस्ता राशन देने पर रोक लगा दी थी। इसमें तर्क दिया था कि ये लोग मार्केट से राशन लेने में सक्षम हैं। इस मुहिम के तहत मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों ने भी सस्ता राशन स्वेच्छा से छोड़ा था। अन्य टैक्स जमा करने वाले उपभोक्ताओं को भी यह राशन छोड़ने को कहा था। इसके बाद सरकार के निर्देशों और कैबिनेट में फैसला होने के बाद करदाताओं के राशनकार्ड ब्लॉक कर दिए थे।
विज्ञापन
आयकरदाताओं को डिपो में बाजार की अपेक्षा डिपो में सस्ती दालें मिलेंगी। इनके रेट तय कर दिए हैं। आटा और चावल एपीएल उपभोक्ताओं की तर्ज पर मिलेगा। - राजेंद्र गर्ग, खाद्य आपूर्ति मंत्री
विज्ञापन