फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Press statement by AICC spokesperson and Theog MLA Kuldeep Singh Rathore on Union Budget

Kuldeep Singh Rathore: 'मोदी की कुर्सी पक्की करने वाला है बजट, गठबंधन सहयोगियों को किया खुश'

Wed, 24 Jul 2024 06:50 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 24 Jul 2024 06:50 PM IST
सार

केंद्रीय बजट पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बजट गठबंधन सहयोगियों को खुश करने और प्रधानमंत्री मोदी की कुर्सी पक्की करने के लिए बनाया है।

विज्ञापन
Press statement by AICC spokesperson and Theog MLA Kuldeep Singh Rathore on Union Budget
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने आम बजट का निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने बजट गठबंधन सहयोगियों को खुश करने और प्रधानमंत्री मोदी की कुर्सी पक्की करने के लिए बनाया है। उन्होंने कहा है कि बजट पूरी तरह दिशाहीन है। इसमें न तो महंगाई रोकने के उपाय है और न ही बेरोजगारी कम करने की ठोस योजना। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी इस बजट में मजबूत योजना का उल्लेख नहीं है।

विज्ञापन


प्रेस बयान में राठौर ने कहा कि आम बजट महज आंकड़ों का दस्तावेज है। आपदा से प्रभावित हिमाचल का बजट में राहत देने का उल्लेख तो है पर यह स्पष्ट नही है कि यह राहत कितनी और किस रूप में दी जाएगी। आपदा से प्रदेश को 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की विकट आर्थिक स्थिति के चलते प्रदेश को किसी आर्थिक पैकेज की उम्मीद थी, जो धरी की धरी रह गई। प्रदेश के औद्योगिक विकास को भी नजरअंदाज किया है। राठौर ने कहा कि प्रदेश के बागवानों विशेष तौर पर सेब उत्पादकों को इस बजट से घोर निराशा हुई है। उन्हें उम्मीद थी कि विदेश से आने वाले सेब पर आयात शुल्क शत प्रतिशत किया जाएगा पर ऐसा कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed