{"_id":"6650ac7f18ac6c8b9c0ddcd2","slug":"press-conference-of-state-congress-in-charge-rajeev-shukla-in-shimla-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajeev Shukla: 'सत्ता में आने पर राम मंदिर की फिर से करवाएंगे प्राण प्रतिष्ठा, बुलाए जाएंगे शंकराचार्य'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajeev Shukla: 'सत्ता में आने पर राम मंदिर की फिर से करवाएंगे प्राण प्रतिष्ठा, बुलाए जाएंगे शंकराचार्य'
Fri, 24 May 2024 08:34 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 24 May 2024 08:34 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर पीएम मोदी पर हमला बोला। इस दौरान राजीव शुक्ला ने कहा कि सत्ता में आने पर राम मंदिर की दोबारा प्राण प्रतिष्ठा करवाएगी। शंकराचार्यों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
शिमला में पत्रकारों को सम्बोधित करते हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो वादे हिमाचल की जनता से किए थे, मंडी रैली में उन्होंने एक भी मुद्दे पर बात नहीं की। पीएम ने हिमाचल में प्राकृतिक आपदा पर एक भी शब्द नहीं बोला। मोदी ने भाषण में कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान से डरती थी, लेकिन कांग्रेस ने ही पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे। इंदिरा जैसा मजबूत नेतृत्व दूसरा क्या हो सकता है। भाजपा के नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस आएगी तो राम मंदिर पर ताले लगा देंगे। यह झूठा प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
'राम मंदिर की दोबारा होगी प्राण प्रतिष्ठा'
राजीव शुक्ला ने कहा कि शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर राम मंदिर की दोबारा प्राण प्रतिष्ठा करवाएगी। शंकराचार्यों को बुलाया जाएगा। बीजेपी ने शास्त्रों के खिलाफ राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करवाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं हिंदू और मुस्लिम की राजनीति कर रहे हैं। 55 साल से ज्यादा कांग्रेस ने शासन किया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया। बीजेपी कहती है, करती कुछ नहीं। भाजपा ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं का अपमान किया।
विज्ञापन
'कंगना की भाषा शैली ही अपमानजनक'
राजीव शुक्ला ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कंगना का अपमान किया, यह जनता जानती है कि कौन अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हैं? कंगना की भाषा शैली ही अपमानजनक है। मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह उन्हें बड़ी बहन कहकर बुला रहे हैं।
विज्ञापन