फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Press conference of BJP MLA Anil Sharma in Mandi

Anil Sharma: 'पूर्व मंत्री कौल सिंह ने सच्चाई से की होती राजनीति तो अपने दो चेलों से नहीं हारते चुनाव'

Sun, 26 May 2024 04:09 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 26 May 2024 04:09 PM IST
सार

भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर पर तंज कसा। भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि कौल सिंह ठाकुर ने सच्चाई से राजनीति की होती तो आज अपने दो चेलों से चुनाव नहीं हारना पड़ता। 

विज्ञापन
Press conference of BJP MLA Anil Sharma in Mandi
भाजपा विधायक अनिल शर्मा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने सच्चाई से राजनीति की होती तो आज अपने दो चेलों से चुनाव नहीं हारना पड़ता। इसलिए कौल सिंह ठाकुर सच्चाई बोलना सीखें। यह बात पूर्व मंत्री एवं सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने आज मंडी में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कही।

विज्ञापन


विज्ञापन


'केंद्र से मिली राशि की हुई बंदरबांट'
अनिल शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में केंद्र से आई आपदा राहत राशि को बांटने को लेकर बंदरबांट हुई है। राहत राशि आबंटन को लेकर कांग्रेस के छुटभैये नेताओं ने लोगों में जाकर कैश बांटकर वाहवाही लूटने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस द्वारा की गई बंदरबांट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पैनी नजर है। इसको लेकर नरेंद्र मोदी ने जांच करने की बात भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कौल सिंह ठाकुर तीन बार चुनाव हारे'
अनिल शर्मा ने कहा कि उनके परिवार को कभी विधानसभा चुनाव में हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है, लेकिन कौल सिंह ठाकुर तीन बार चुनाव हार चुके हैं। इसलिए उन्हें अब घर बैठना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री व उनके पिता स्वर्गीय पंडित सुखराम का समय समाप्त होने की बात नहीं की होती तो वे आज भी कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े होते। इसलिए उन्होंने ने भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़कर जीत भी दर्ज की।

'विक्रमादित्य निर्माणाधीन शिवधाम का कार्य रुकने पर जुबान नहीं खोल पाए'
अनिल शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि उनकी माता सांसद और खुद मंत्री होते हुए भी मंडी में निर्माणाधीन शिवधाम का कार्य रुकने पर जुबान नहीं खोल पाए। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के साथ अनदेखी की जा रही है तो कांग्रेस पार्टी को न्यायालय का दरवाजा खटखटाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed