फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   president gold medal best officer trainee ifs Gurharsh from kullu himachal pradesh

उपलब्धि: कुल्लू के गुरहर्ष को मिला राष्ट्रपति गोल्ड मेडल

Wed, 13 Apr 2022 05:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 Apr 2022 05:22 PM IST
सार

गुरहर्ष के पिता अवतार सिंह ने युवाओं को संदेश दिया कि कुल्लू जिले का जो बेटा गुरहर्ष की तरह मेहनत कर इस मुकाम पर पहुंचेगा, उसे दो लाख रुपये इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
president gold medal best officer trainee ifs Gurharsh from kullu himachal pradesh
राष्ट्रपति गोल्ड मेडल से सम्मानित गुरहर्ष सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला कुल्लू के शमशी के गुरहर्ष सिंह (30) ने संघ लोक सेवा आयोग के आईएफएस के प्रशिक्षण में बेस्ट अधिकारी ट्रेनी के लिए राष्ट्रपति गोल्ड मेडल हासिल किया है। गुरहर्ष ने हिमाचल का नाम पूरे देश में ऊंचा किया है। इससे शमशी में खुशी का माहौल है। गुरहर्ष वर्तमान में मंसूरी में आईएफएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई 10वीं तक कुल्लू के ओएलएस स्कूल में हुई। इसके बाद केवीएस में 11वीं की परीक्षा में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में प्रथम रहे। 12वीं कक्षा में पूरे प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहे। आईआइटी रुढ़की से एमएससी में टॉप किया था। उन्होंने 2020-21 में देशभर में यूपीएससी की परीक्षा में सातवां रैंक प्राप्त किया है। 

विज्ञापन


गुरहर्ष की माता हरिंदर जीत कौर और पिता अवतार सिंह ने बताया कि गुरहर्ष की पढ़ाई के साथ संगीत में भी रुचि है। स्कूल समय में सूत्रधार संगीत अकादमी में पंडित विद्यासागर शर्मा से तबला वादन और शास्त्रीय गायन की दो वर्ष तक शिक्षा ली। पंडित विद्यासागर ने बताया कि गुरहर्ष सिंह बेहतरीन एंकर भी हैं। माता-पिता ने बताया कि गुरहर्ष ने हिमाचल के बिलए पहला राष्ट्रपति मेडल जीता है। वर्तमान में गुरहर्ष सिंह लाल बहादुर शास्त्री अकादमी ऑफ एडमिस्ट्रेशन मंसूरी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। 
विज्ञापन


गुरहर्ष की तरह जो करेगा मेहनत, मिलेंगे दो लाख
गुरहर्ष के पिता अवतार सिंह ने युवाओं को संदेश दिया कि कुल्लू जिले का जो बेटा गुरहर्ष की तरह मेहनत कर इस मुकाम पर पहुंचेगा, उसे दो लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। कहा कि मंसूरी अकादमी के बोर्ड में अब तक हिमाचल और पंजाब के किसी का नाम नहीं है। बेटे ने कड़ी मेहनत कर उस बोर्ड पर अपना नाम दर्ज किया है। अवतार शमशी में फीड का कारोबार करते हैं। माता टीजीटी पद से सेवानिवृत्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होनहार को मिले कई सवर्ण पदक
माता हरिंदर जीत कौर ने बताया कि उनका बेटा अब तक कई स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम कर चुका है। मसूरी में सबसे ज्यादा अंक पाने पर डायरेक्टर अवार्ड, अच्छा अधिकारी बनने पर रजत जयंती अवार्ड समेत अन्य मेडल मिल चुके हैं। यूपीएससी की ओर से आयोजित परीक्षा में आने वाले रैंक के आधार पर अभ्यर्थी को आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के पद मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed