फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   President Candidate Meera Kumar at Shimla.

शिमला पहुंची मीरा कुमार, सीएम वीरभद्र बोले- आपके साथ है हिमाचल

Mon, 10 Jul 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 10 Jul 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
President Candidate Meera Kumar at Shimla.

राष्ट्रपति पद के लिए यूपीए गठबंधन की उम्मीदवार मीरा कुमार सोमवार को शिमला पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अगुवाई में कांग्रेस विधायकों से मुलाकात कर कहा कि आज देश में ऐसी पार्टी शासन कर रही है, जो दूसरों को और उनके धर्म को बर्दाश्त तक नहीं कर सकती।

विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार के चुनाव में पार्टी लाइन से ऊपर उठकर वोट करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी दलों के विधायकों सांसदों से आत्मा की आवाज सुनकर वोट देने की अपील की। राष्ट्रपति पद के लिए यूपीए की ओर से नाम घोषित होने के बाद मीरा कुमार पहली बार हिमाचल पहुंचीं।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव अद्भुत है। हर बार चुनाव दो लोगों के बीच होता था लेकिन इस बार दो विचारधाराओं के बीच है। उन्होंने कहा कि देश के 17 दलों ने उन्हें इस चुनाव के केंद्र में रखा है। उन्होंने कहा कि आज इस बहुधर्मी देश का माहौल बदल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबे कुचले लोगों की आवाज दब रही है। देश में आज कोई घटना घटती है तो उसे और उकसाया जाता है। ऐसे में दबे कुचले लोग आज उनकी ओर देख रहे हैं, जिसके चलते यह चुनाव ऐतिहासिक हो गया है। कहा कि ऐसा पहले भी हुआ है जब संजीव रेड्डी और वीवी गिरी में इस पद के लिए चुनाव हुआ था और उस वक्त भी अंतर आत्मा की आवाज पर वीवी गिरी जीते थे।

वीरभद्र बोले, मीरा ही योग्य उम्मीदवार
सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि मीरा कुमार राष्ट्रपति पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार हैं। सीएम ने कहा कि मीरा कुमार स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हैं, आईएफएस रही हैं और इस उच्च पद के लिए सबसे योग्य हैं। 

सीएम ने कहा कि इनमें काबिलियत है और इसलिए यूपीए ने इन्हें उम्मीदवार बनाया। उन्होंने मीरा कुमार से कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विधायक दल पूरी तरह से चट्टान की तरह उनके साथ खड़ा है।

सीएम वीरभद्र बोले, हिमाचल आपके साथ है

President Candidate Meera Kumar at Shimla.

वहीं, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का समर्थन आपको ही मिलेगा। पूरा हिमाचल एक चट्टान की तरह मीरा कुमार के साथ है। कहा कि उनसे बेहतर कोई उम्मीदवार नहीं हो सकता।

कहा कि वे स्वतंत्रता सैनानी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनमें राष्ट्रपति बनने की पूरी काबिलियत है। पहले भी वह काफी अहम पदों पर काम कर चुकी हैं और जनता हित में आगे बढ़ी हैं।

मीरा कुमार में देश प्रेम की भावना को देखते हुए ही उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है। इस दौरान कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी अंबिका सोना, सांसद आनंद शर्मा, सलमान खुर्शीद, आशा कुमारी, प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कैबिनेट मंत्री विद्या स्टोक्स और ठाकुर कौल सिंह आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed