{"_id":"60e2e45d81061e1bda321fa8","slug":"preparations-started-to-oppose-cabinet-minister-mahendra-singh-till-the-block-level-teachers-organizations-making-strategy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक स्तर तक कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह का विरोध करने की तैयारी शुरू, रणनीति बनाने में जुटे शिक्षक संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक स्तर तक कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह का विरोध करने की तैयारी शुरू, रणनीति बनाने में जुटे शिक्षक संगठन
Tue, 06 Jul 2021 11:43 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:43 AM IST
सार
कांग्रेस, माकपा, आम आदमी पार्टी सहित कई सामाजिक संगठन शिक्षकों के पक्ष में आ गए हैं। शिक्षकों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को माफी मांगने की राय दी है।
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक विरोध करने की तैयारी शुरू हो गई है। शिक्षक विरोधी बयान को लेकर आगामी रणनीति बनाने में विभिन्न शिक्षक संगठन जुट गए हैं। कांग्रेस, माकपा, आम आदमी पार्टी सहित कई सामाजिक संगठन शिक्षकों के पक्ष में आ गए हैं। सभी ने शिक्षकों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को माफी मांगने की राय दी है। रविवार देर शाम को कई शिक्षक संगठनों ने ऑनलाइन बैठकें कर मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलने की रणनीति बनाई। जल्द कुछ शिक्षक संगठन शिमला में बैठक करने जा रहे हैं। सभी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस मामले में कड़ा संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर, महासचिव संजीव ठाकुर, संगठन सचिव राजेश सैणी, वित्त सचिव धीरज व्यास, प्रेस सचिव राजन शर्मा, चेयरमैन विनोद बन्याल, पंजाब कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन रजनीश राणा, उपप्रधान विकास रतन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा कि अध्यापकों को फ्रंटलाइन वर्कर सरकार ने घोषित किया था। यह मंत्रिमंडल का फैसला था। केसर सिंह ने बताया कि कोरोना के चलते पिछले वर्ष मार्च से स्कूल बंद करने पड़े थे। लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई। शिक्षक लाइव कक्षाएं चला रहे हैं। कई शिक्षकों के पास कंप्यूटर, टैबलेट, प्रिंटर, राउटर जैसी चीजें नहीं थीं। बावजूद इसके उन्होंने इन्हें खरीदकर बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दी। स्वास्थ्य विभाग के साथ कोविड जांच केंद्र, वैक्सिनेशन सेंटर और पुलिस प्रशासन के साथ बॉर्डरों और विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट से हटाए जाएं मंत्री महेंद्र सिंह : विजेंद्र
सीटू राज्य कमेटी ने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के शिक्षकों का उपहास उड़ाने वाले बयान की कड़ी निंदा की है। सीटू ने इसे मंत्री की संकुचित मानसिकता व घमंड करार दिया है। सीटू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मंत्री को तुरंत केबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की है। सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि महेंद्र सिंह ठाकुर का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जल शक्ति मंत्री हर रोज ऊलजलूल बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। अधिकारियों, संगठनों व अध्यापकों के खिलाफ उनकी निरंतर बयानबाजी से उनकी तानाशाही व गैर जिम्मेदाराना मानसिकता का पता चलता है।
विज्ञापन