फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparations in full swing for Chief Minister's Spiti visit

Shimla News: मुख्यमंत्री के स्पीति दौरे को लेकर तैयारियां तेज, अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

Fri, 09 Oct 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Preparations in full swing for Chief Minister's Spiti visit
काजा (लाहौल-स्पीति)।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 13 अक्तूबर को प्रस्तावित स्पीति दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता परियोजना अधिकारी, एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना केलांग अश्वनी कुमार ने की। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई। अश्वनी कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के दौरे से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर टीमवर्क की भावना से कार्य करें, ताकि मुख्यमंत्री का स्पीति प्रवास सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 13 अक्तूबर को स्पीति के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री काजा के लादारचा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के माध्यम से क्षेत्र के लोगों से संवाद करने के साथ विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों पर भी चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री इसके पश्चात रंगरिक में आयोजित होने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव भी रंगरिक में ही होगा। बैठक में परियोजना अधिकारी ने सभी विभागों को अपने-अपने विभागों से संबंधित विकासात्मक गतिविधियों और योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी स्टॉल स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन स्टॉलों के माध्यम से विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने को कहा। साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर समन्वय की कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। बैठक में एसडीएम दीक्षित राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed