फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparations for the election of EC and court members begin in HPU

Shimla News: एचपीयू में ईसी, कोर्ट सदस्य के चुनाव की तैयारियां आरंभ

Tue, 16 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the election of EC and court members begin in HPU
कुलसचिव ने जारी की 792 मतदाता कर्मचारियों की वोटर लिस्ट, दस दिन के भीतर आपत्तियां जता
विज्ञापन

सकते हैं कर्मी
अक्तूबर माह में चुनाव करवाने की है तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला की कार्यकारिणी परिषद और विवि के कोर्ट सदस्य के पदों के लिए चुनाव अक्तूबर में होंगे। विवि के कुलसचिव ने इन दोनों पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए मतदाता कर्मचारियों की लिस्ट जारी कर दी है।
कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों के 792 कर्मचारी मतदाता सूची में शामिल हैं। कुलसचिव ने दस दिन में मतदाता सूची को लेकर किसी भी तरह की आपत्ति दर्ज करने के लिए समय दिया है। इसे कुलसचिव कार्यालय में दर्ज किया जा सकेगा। ईसी और कोर्ट सदस्य के इन चुनाव को विवि प्रशासन ही आधिकारिक तौर पर करवाता है। इसमें कुलसचिव ही रिटर्निंग ऑफिसर होते हैं। कुलसचिव के मतदाता सूची जारी किए जाने और इस पर आपत्तियों को दर्ज करने के लिए समय दिए जाने की प्रक्रिया के पूरा होने पर, कुलसचिव अक्तूबर माह में इन दोनों पदों के चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर सकता है। वर्तमान में विवि ईसी सदस्य के रूप में सुनील दत्त और कोर्ट सदस्य के रूप में सुरेश कुमार वर्मा कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी संघ के चुनाव की भी तैयारी
विश्वविद्यालय ईसी और कोर्ट सदस्य के एक-एक पद के लिए होने वाले चुनाव की मतदाता सूची जारी किए जाने के साथ ही अगस्त 2022 के बाद से लंबित विवि के सबसे बड़े कर्मचारी संगठन विवि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव भी जल्द हो सकते हैं। इसकी भी अंदर खाते तैयारी शुरू हो गई है। संघ के चुनाव को कर्मचारी अपने स्तर पर ही करवाते हैं, इसके लिए इन दिनों सदस्यता अभियान चल रहा है। इसमें कुछ नए जुड़े और सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस सदस्यता और मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया के पूरा होने के बाद गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव पर भी कर्मचारियों की आम सभा में निर्णय जल्द हो सकता है। विवि ईसी और कोर्ट सदस्य के चुनाव की प्रक्रिया के शुरू होने के साथ ही गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव की तैयारी और मांग भी जोर पकड़ेगी। अंदर खाते 2022 के बाद नई कार्यकारिणी का गठन न किए जाने पर सत्तासीन कर्मचारियों की विरोधी विचारधारा वाले कर्मचारी चुनाव जल्द करवाने के लिए दबाव बनाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article