{"_id":"1de35b558d7c22c79e5a33bddfe8eebe","slug":"preparation-for-fair-at-jawalamukhi-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्टमी मेले के लिए सजने लगा 'मां ज्वाला' का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अष्टमी मेले के लिए सजने लगा 'मां ज्वाला' का दरबार
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Updated Fri, 25 Jul 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा के ज्वालामुखी स्थित ऐतिहासिक ज्वालाजी मंदिर में 27 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण अष्टमी मेलों की तैयारियों तेज हो गई हैं। मंदिर प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
मां ज्वाला देवी का दरबार रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजना शुरू हो गया है। नवरात्र में मंदिर के गर्भ गृह में नारियल ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। खराब मौसम के बावजूद कड़ी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
मंदिर कर्मचारियों, मेला ड्यूटी पर अस्थायी कर्मचारियों, पुजारियों और मेला ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कन्या पूजन स्थल और मुंडन स्थल का विशेष रूप से प्रबंध किया है।
विज्ञापन
नवरात्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा और पीने के पानी की श्रद्धालुओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। श्रावण अष्टमी नवरात्र में ज्वालाजी की सुरक्षा के मद्देनजर 16 सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोल रूम से चप्पे चप्पे तक नजर रहेगी।
पुलिस चौकियां स्थापित
सहायक मंदिर आयुक्त विनय कुमार का कहना है कि नादौन, कांगड़ा, देहरा मार्ग पर पुलिस की चौकियां स्थापित की हैं। हर वाहन की चेकिंग कर पार्किंग में वाहन लगाकर बेहतर व्यवस्था की जाएगी। शहर में सड़क के दोनों किनारों पर वाहन लगाने पर प्रतिबंध रहेगा।