फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal targets health minister kaul singh thakur

धूमल का तंज, नए सूट में हैं स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह

Fri, 01 Apr 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 01 Apr 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal targets health minister kaul singh thakur
धूमल ने कहा कि आज कांग्रेस को धारा 356 बुरी लग रही है। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में तो 55 बार एसेंबलीज भंग की गई। - फोटो : फाइल फोटो

प्रश्नकाल में गतिरोध के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर नोकझोंक हुई। नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल ने स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह की सीएम वीरभद्र सिंह के साथ एकजुट होने की सदन में कही बात पर तंज कसा कि स्वास्थ्य मंत्री नए सूट में हैं। ऐसा लगता है कि नए सूट में नया अवतार प्रकट हुआ है।

विज्ञापन


हम सत्ता में थे तो सुबह बैठक रोज करते थे, लेकिन पिछले दिन रात के वक्त सीएलपी की बैठक की गई। बोले, आपने खुलकर सोनिया गांधी में पूरा विश्वास जताया। आपने कहा कि हम वीरभद्र के साथ यूनाइटेड हैं। बात नेतृत्व में विश्वास की थी। ऐसे में चर्चा की जानी चाहिए। स्पीकर बोले, उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया है।
विज्ञापन


नोकझोंक के बीच उत्तराखंड मामले का जिक्र आने पर धूमल बोले, आज कांग्रेस को धारा 356 बुरी लग रही है। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में तो 55 बार एसेंबलीज भंग की गई। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश की एसेंबली 1992 में एक रात को ही भंग की गईं। बाली बोले, अटल बिहारी वाजपेयी ने तो इंदिरा गांधी को दुर्गा और चंडी का रूप कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर धूमल ने कहा कि ये 1971 का युद्ध जीतने के बाद कहा था। जिस संदर्भ में कहा गया था, उसकी बात की जानी चाहिए। उस समय पूरा देश तारीफ कर रहा था। उत्तराखंड की तरह जब नौ लोग वहां से इधर आ जाएंगे तो यहां भी वैसा ही होगा। इस पर संसदीय कार्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रश्नकाल चलने दिया जाए।


जब विपक्ष के सदस्य बाहर गए तो स्पीकर ने व्यंग्य के लहजे में कहा - बजट पास नहीं होगा तो तनख्वाह भी नहीं मिलेगी। इस पर कौल सिंह ने कहा कि लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। प्रश्नकाल में सवाल पूछे बगैर ही रह रहे हैं। विपक्ष को इसका फर्क नहीं पड़ता। इनको न तो लोकतंत्र में विश्वास है और न ही स्पीकर पर भरोसा है। विपक्ष के सदस्य कट मोशन को ही आते हैं। ये ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed