फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal statement regarding bjp victory

प्रेम कुमार धूमल का बयानः बोले- भाजपा 60 से ज्यादा सीटों पर दर्ज करेगी जीत

Sat, 04 Nov 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर/कोटखाई (रोहड़ू)
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर/कोटखाई (रोहड़ू) Updated Sat, 04 Nov 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal statement regarding bjp victory

विज्ञापन

प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने श्री नयना देवी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा 60 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। भाजपा के सत्ता में आने के बाद रणधीर शर्मा को सरकार में अहम पद दिया जाएगा। 

धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि अगर हिमाचल में 60 से ज्यादा सीटें भाजपा की आई तो वह प्रदेश छोड़ देंगे। वीरभद्र सिंह हार तो पहले ही मान चुके हैं और  60 से ज्यादा सीटें भाजपा जरूर जीतेगी, लेकिन मुख्यमंत्री को प्रदेश छोड़ने की जरूरत नहीं है वह प्रदेश में रहकर ही अपने कर्मों का फल भुगतेंगे। 
विज्ञापन


18 दिसंबर को जब प्रदेश के चुनाव नतीजे आएंगे तो प्रदेश का मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ब्रेकफास्ट तो अर्की में ही करेंगे। लेकिन लंच पंजाब में अपने रिश्तेदारों के वहां करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने पांच साल तक विकास नाम की कोई चीज नहीं की, लेकिन भाजपा की ओर से शुरू किए गए विकास कार्य को भी बंद करने का कार्य जरूर किया। 
वहीं इस मौके पर उन्होंने कह कि भाजपा के सत्ता में आते ही रणधीर शर्मा को सरकार के बड़ी जिम्मेवारी दी जाएगी। उन्होंने लोगों के भाजपा के पक्ष में मतदान करने की भी अपील की। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी रणधीर शर्मा मौजूद रहे।

गुड़िया मामले ने खराब की छवि : धूमल

prem kumar dhumal statement regarding bjp victory

प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि गुड़िया मामला किसके कहने पर दबाने का प्रयास किया गया। पुलिस पर किसका दबाव था। जांच पूरी होने के बाद यह भी सामने आएगा। कांग्रेस सरकार ने जुब्बल कोटखाई क्षेत्र के साथ-साथ पुलिस की छवि भी खराब की है।

जब ऊपर से ही आदेश गलत हों तो पुलिस का भी क्या दोष। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री ने कोटखाई में जनसभा के दौरान कही। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल तथा पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा भी उपस्थित थे। 

धूमल ने कहा कि भाजपा ने पराला में अंतरराष्ट्रीय सब्जी मंडी का निर्माण करने की योजना बनाई थी। पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा के आग्रह पर पराला में मंडी का निर्माण भी शुरू किया गया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक द्वेष की भावना से पराला मंडी को लोकल मंडी में तबदील कर दिया है।

जुब्बल कोटखाई में छह नेशनल हाईवे केंद्र की मोदी सरकार ने दिए। लेकिन अभी तक इन सड़कों की डीपीआर तक कांग्रेस सरकार तैयार नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई से भाजपा का विधायक विधानसभा में भेजो। सरकार में उन्हें ओहदा मिलना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed