फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem kumar dhumal statement over gangrape and murder case

गुड़िया मामले पर धूमल बोले- प्रदेश में अब लोग जेल में भी सुरक्षित नहीं

Thu, 20 Jul 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 20 Jul 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Prem kumar dhumal statement over gangrape and murder case

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कोटखाई मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सीबीआई जांच की सिफारिश पर सवाल उठाया है। कहा कि एक पत्र लिखने से कुछ नहीं होता। सीबीआई जांच के लिए अधिसूचना जारी करनी पड़ती है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सीबीआई को पत्र 15 जुलाई को लिखा है, जबकि इस पर तारीख 14 जुलाई की अंकित है। हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग जेल में भी सुरक्षित नहीं हैं। 
विज्ञापन


जेल में मुख्य अपराधी के साथ सरकारी गवाह को एकसाथ रखना और उसकी मौत होना सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़ा कर रहा है। कहा कि इस केस में संलिप्त प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए सिलसिलेवार सबूतों को खत्म किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले से ध्यान हटाने को कांग्रेसी झूठे आरोप लगा रहे हैं कि लोगों को धरना प्रदर्शन के लिए भाजपा पैसे दे रही है। कहा कि गुड़िया को इंसाफ दिलवाने के लिए 20 जुलाई को प्रदेश भाजपा ने शिमला बंद का आह्वान किया है।

उन्होंने शिमला के लोगों से बंद के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। कहा कि बीजेपी 21 जुलाई से प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में धरना प्रदर्शन करेगी। 


यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक गुड़िया केस के आरोपियों को सजा नहीं मिल जाती और मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं देते या प्रदेश सरकार बर्खास्त नहीं हो जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed