पूर्व सीएम बोले, अब पैसे के बल पर जीतकर कोई नहीं आएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि 500 और एक हजार रुपये के नोट बंद होने से शुद्ध राजनीति और शुद्ध अर्थव्यवस्था उभरकर सामने आएगी। इससे काले धन पर रोक लगेगी। नकली करेंसी का कारोबार भी खत्म होगा। धूमल बिलासपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में भाजपा सरकार बनाएगी।
सीएम जो भी होगा, भाजपा का ही होगा। बोले- अब पैसे के बल पर कोई जीत कर नहीं आएगा। कहा कि 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का फैसला साहसिक था। इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हैं। कहा कि पहले प्रधानमंत्री ने जन-धन योजना में खाते खोले। मनरेगा की पेमेंट खातों में दी। कहा कि जीएसटी लागू कर केंद्र ने सभी राज्यों का टैक्स कम किया।
काले धन पर लगेगी रोक, बोले- प्रदेश में भाजपा का ही होगा अगला मुख्यमंत्री
इससे आम लोगों को लाभ होगा। सूबे को बिना शर्त विशेष श्रेणी का दर्जा लौटाया। इसे यूपीए सरकार ने बंद कर रखा था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी असफलता का दोष केंद्र पर मढ़ रही है। केंद्र ने 61 एनएच और 3 फोरलेन दिए। डीपीआर के लिए 261 करोड़ केंद्र देगा, लेकिन सरकार आज तक डीपीआर तक नहीं बना पाई।
केंद्र सरकार फैक्टर 2 के तहत कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का मुआवजा चार गुना देना चाह रही है, लेकिन इसमें प्रदेश सरकार अड़ंगा लगा रही है। यह पूछे जाने कि अगला सीएम कौन होगा नड्डा या धूमल तो सवाल को टालते हुए बोले- जो भी होगा भाजपा का ही होगा।
500 और हजार रुपये के नोट बंद होने पर करोड़ों के पार्टी फंड का क्या होगा, इस सवाल पर धूमल बोले कि अब काला धन बाहर आएगा। अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और पैसे के बल पर कोई जीत कर नहीं आएगा।