{"_id":"582f3eed4f1c1b56369011fd","slug":"prem-kumar-dhumal-statement-over-demonetisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एक्सपोज हो रहे नोट बंदी के फैसले का विरोध करने वाले'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'एक्सपोज हो रहे नोट बंदी के फैसले का विरोध करने वाले'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि जो लोग नोट बदलने के फैसले को शंका की दृष्टि से देखकर यह कह रहे थे कि केवल नोट बदलने से भ्रष्टाचार समाप्त नहीं होगा, शायद उन्हें विश्वास हो जाएगा कि मोदी सरकार देश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए कृत संकल्प हैं।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ शुरू की गई लड़ाई के यह केवल प्रारंभिक कदम है। उन्होंने सरकार के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग से लगती जमीनों के बेनामी सौदों की जांच की बात कही है। कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को यह बड़ा कदम होगा।
विज्ञापन
कहा कि जनता की मुश्किलों की आड़ में नोट बंदी के फैसले का विरोध करने वाले नेता अब धीर-धीरे एक्सपोज होते जा रहे हैं। जिस जनता की मुश्किलों और परेशानियों का हवाला देकर ममता बनर्जी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं ने अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
उसी जनता ने मोदी के समर्थन में नारे लगाकर दर्शा दिया है कि भले ही वे कुछ दिन अल्पकालिक परेशानी सह लेंगे, पर पिछले 60 वर्षों में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने भ्रष्टाचार की जो प्रणाली देश में शुरू कर दी थी, उसे कदापि सहन नहीं करेंगे।
धूमल ने कहा कि हिमाचल में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिससे लग रहा है कि सरकार जाने-अनजाने में कालाधन रखने वालों को श्रेय दे रही है।
कहा कि केंद्र के नोटबंदी के फैसले तथा नोट बदलने की प्रक्रिया में शुरूआती कठिनाई के पश्चात अब हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। प्रदेश में लंबी कतारें देखने को नहीं मिल रही हैं। जनता भी इस बात को भली-भांति समझ गई है कि कालाधन बाहर आएगा।