फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem Kumar Dhumal statement on Virbhadra singh at kullu.

'ज्यादा हो गई है सीएम वीरभद्र की उम्र, गंभीरता से नहीं लेते बातें'

Sun, 19 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 19 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Prem Kumar Dhumal statement on Virbhadra singh at kullu.
कुल्लू के घुड़दौड़ में भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान के लिए पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू के घुड़दौड़ में भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान के लिए पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की उम्र अधिक हो गई है और वह उनकी बातों को गंभीरता (बोदर) से नहीं लेते हैं। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह केस में ही व्यस्त हैं। उनके पास विकास के लिए समय ही नहीं है।
विज्ञापन


कहा कि वीरभद्र सिंह के खिलाफ यूपीए सरकार के समय सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। जांच लंबी हो गई है, यह जल्द पूरी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Published by Ashok Chauhan

एचआरटीसी कर्मियों को बर्खास्त करना ठीक नहीं

Prem Kumar Dhumal statement on Virbhadra singh at kullu.
सतपाल सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार को कई योजनाओं के लिए बजट मुहैया करवा रही है, लेकिन विकास के नाम पर काम नहीं हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार को कई योजनाओं के लिए बजट मुहैया करवा रही है, लेकिन विकास के नाम पर काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी अक्तूबर या नवंबर में हिमाचल दौरे पर आएंगे और कई सौगात देंगे।

वीरभद्र सिंह के मंत्री उन्हें और उनके परिवार को बचाने में जुटे हैं। जनता के हितों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि हड़ताली एचआरटीसी कर्मचारियों को बर्खास्त करना सही नहीं है।

सीपीएस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए एक राष्ट्रीय नीति बननी चाहिए। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि जब तक वीरभद्र सरकार है, तब तक जनता परेशान है। कहा कि वीरभद्र सरकार के राज में विकास थम गया है।

कहा कि हिमाचल में विकास को लेकर भेदभाव किया जा रहा है। भाजपा विधायकों के क्षेत्रों में जानबूझ कर विकास कार्यों को रोका जा रहा है। केंद्र से हिमाचल सरकार को हर संभव सहायता मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed