{"_id":"5808d9c34f1c1b592c705346","slug":"prem-kumar-dhumal-statement-on-modi-mandi-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली की सफलता से कांग्रेस नेताओं में हताशा का माहौल: धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली की सफलता से कांग्रेस नेताओं में हताशा का माहौल: धूमल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मंडी की परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता से सीधे संवाद ने प्रदेश भर में एक नया जोश व उत्साह भर दिया है। रैली की सफ लता से प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के आह्वान से कांग्रेसी नेताओं का हताश व निराश होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर सरकार, हर पार्टी का कार्य करने का अपना तरीका होता है। कांग्रेस पार्टी घोषणाएं करके जनता को गुमराह करने में विश्वास रखती है। वहीं भाजपा कर्म और कार्य करने की प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन
धूमल ने कहा कि परिवर्तन रैली के पश्चात कांग्रेसी नेताओं द्वारा ‘मोदी के दौरे से जनता निराश’ जैसे बयानों को हास्यास्पद और कुंठा का प्रतीक बताते हुए कहा कि क्या कांग्रेसी नेता यह बताएंगे कि प्रदेश की जनता इस बात से निराश है कि कांग्रेसनीत यूपीए सरकार द्वारा छीने गए विशेष राज्य के दर्जे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिना कोई घोषणा करके बहाल कर दिया?
विज्ञापन
क्या प्रदेश की जनता इस बात से निराश है कि बिना कोई घोषणा किए नरेंद्र मोदी ने 14वें वित्तायोग में प्रदेश की आर्थिक सहायता को 21 हजार करोड़ से बढ़ाकर 72 हजार करोड़ रुपये कर दिया है? क्या प्रदेश की जनता इस बात से निराश है कि बिना किसी मांग के केन्द्र सरकार ने प्रदेश को 61 राष्ट्रीय उच्च मार्ग, तीन फोरलेन और 6 ओवरहेड रेलवे पुल प्रदेश को दे दिए?
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुछ लोग अपना राजनैतिक हित साधने के लिए भाजपा में भ्रम की स्थितियां पैदा करने की कोशिशें कर रहे थे। प्रधानमंत्री दौरे के पश्चात भाजपा में जो थोड़ा बहुत भ्रम था वो तो खत्म हो ही गया है।