फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal over corruption and drug mafia

धूमल बोले, भ्रष्टाचार और ड्रग माफिया के खिलाफ जंग शुरू

Mon, 14 Nov 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर/नेरचौक (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर/नेरचौक (मंडी) Updated Mon, 14 Nov 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal over corruption and drug mafia

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि देश के जो राजनीतिक दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कालाधन और भ्रष्टाचार पर लिए फैसले का विरोध कर रहे हैं, वे खुद काला धन और भ्रष्टाचार की दलदल में हैं। रविवार को नाचन के बग्गी विश्रामगृह में प्रेसवार्ता में धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक निर्णय का विरोध करना तो दूर देश के आम नागरिक के लिए सोचना भी बुरी बात है।

विज्ञापन


इस निर्णय से देश में आतंकवाद, काला धन, भ्रष्टाचार और ड्रग माफिया के खिलाफ जंग की शुरुआत हुई है, जो आने वाले समय में रंग लाएगी। आतंकवाद के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक ने आतंकवाद का चेहरा बेनकाब किया है। कालाधन पर सर्जिकल स्ट्राइक से देश में आर्थिकी की सफाई होगी।
विज्ञापन


बैंकिंग प्रणाली में सुधार के साथ देश की राजनीति भी शुद्ध होगी। पीएम के निर्णय से कालाधन से चुनाव जीतने वालों का मुंह भी बंद हो गया है। कहा कि दस माह से रिजर्व बैंक नए नोट छापने का काम कर रहा था। यह कार्य कठिन और गोपनीय रखना भी जरूरी था। जिस प्रकार आतंकवादी ठिकानों पर बैैठे आतंकवादियों को मालूम नहीं था कि उन पर सर्जिकल स्ट्राइक होने वाली है, ठीक उसी प्रकार देश में कालाधन वालों को भी सर्जिकल स्ट्राइक की खबर नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वीरभद्र सरकार के चार साल असफल रहे हैं। कांग्रेस ने चुनाव घोषणापत्र में जनता से जो वायदे किए थे, वे भी पूरे नहीं किए हैं। धूमल ने दावा किया कि आगामी विस चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी। इस दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक विनोद कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, विधायक कर्नल इंद्र सिंह, महंत चौधरी, राकेश जम्वाल, नाचन भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

पार्टी को भाजयुमो से बड़ी उम्मीदें: अनुराग

prem kumar dhumal over corruption and drug mafia

शाहतलाई (बिलासपुर)। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा को भाजयुमो से बहुत उम्मीदें हैं। किसी भी टीम में तालमेल होना जरूरी है, लेकिन सबसे पहले लक्ष्य का पता होना चाहिए। भाजपा ने ‘एक बूथ दस यूथ’ की टीम गठन करने का निर्णय लिया है। इससे पार्टी और मजबूत होगी।

कहा कि 500 और हजार रुपये के नोट बंद होने से कालाधन जमा कर बैठे लोगों की नींद उड़ गई है। केंद्र के इस फैसले से आम लोग खुश हैं। कालाधन जमा कर बैठे लोग सदमे में हैं। अनुराग ठाकुर शाहतलाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम में सुबह के सत्र को संबोधित कर रहे थे। कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से पार्टी को कई उम्मीदें हैं।

कहा कि चुनावों को एक वर्ष रह गया है। इसके चलते युवा कार्यकर्ता ही सबसे कम समय में किसी भी योजना की तैयारी कर सकता है, लेकिन मेहनत और अनुशासन के बिना कुछ भी हासिल नहीं हो सकता। जमीनी पकड़ मजबूत होनी चाहिए। आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस पार्टी ने बेरोजगारों को नौकरी और बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया था, लेकिन एक भी वायदा पूरा नहीं किया गया। 

कालेधन पर सर्जिकल स्ट्राइक से उड़ी नींद: शांता

prem kumar dhumal over corruption and drug mafia

शाहतलाई (बिलासपुर)। पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद होने से कालाधन जमा करने वालों की नींद उड़ गई है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद शांता कुमार ने शाहतलाई में भाजयुमो कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। कहा कि मोदी सरकार ने पहले पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की, फिर कालेधन पर।

पीएम ने जापान दौरे के दौरान तीसरी सर्जिकल स्ट्राइक का भी एलान कर दिया है। कहा कि आज देश में राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति बन गई है। देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी के पास न तो कोई नेता है न ही कोई नीति।

कांग्रेस एक परिवार की गुलाम है। क्षेत्रीय दलों का कोई अस्तित्व नहीं है। कहा कि ‘एक बूथ दस यूथ’ एक नारा नहीं बनकर रह जाए, युवा मोर्चा इस नारे को सफल करने में अपना रोल अदा करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed