फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal on a visit to kullu

हालात बता रहे सरकार, सत्तारूढ़ पार्टी में सब ठीक नहीं: धूमल

Thu, 23 Feb 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 23 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal on a visit to kullu

पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि परिस्थितियां प्रतीक हैं कि प्रदेश सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी में सब ठीक नहीं है। सीएम विपक्ष को रोज गालियां निकालते हैं। वीरभद्र सिंह अपनी पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रियों और पदाधिकारियों के बारे में क्या बोलते हैं, इसका जवाब कांग्रेस के मंडी जिला अध्यक्ष ने दिया है। उन्हें पता नहीं होता क्या बोल रहे हैं। 

विज्ञापन


इसीलिए मैं उनके बयान पर टिप्पणी करने का औचित्य नहीं समझता हूं। फोरलेन अधिग्रहण में फेक्टर टू लागू किया जाए। कुल्लू माफिया हटाओ, प्रदेश बचाओ अभियान के तहत आयोजित जनसभा में प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ हमला बोला। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में धूमल ने कहा कि आगामी विधानसभा
विज्ञापन


चुनाव में सीएम उम्मीदवार का चयन केंद्रीय हाईकमान ही उचित समय पर करेगा। जनसभा में धूमल ने कहा कि प्रदेश में कई तरह के माफिया सक्रिय हैं और सरकार नाम की चीज नहीं है, सिर्फ माफिया राज है। बंजार में कई दिन से रह रहे आईएस आतंकी का प्रदेश पुलिस पता नहीं लगा पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले, मजबूरी में काम कर रही पुलिस

prem kumar dhumal on a visit to kullu

केंद्रीय एजेंसी उसे पकड़ती है। पुलिस राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ काम करती है और यह उनकी मजबूरी है। कांग्रेस पुलिस का दुरुपयोग करती है और उनकी मांगों पर गौर नहीं करती है। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है। स्कूल वर्दी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नाम पर कांग्रेस ने लूटा है।

रूसा लागू कर सबको नाराज किया है। जबकि पूरा प्रबंध न होने पर भाजपा इसे लागू नहीं करेगी। कर्मचारी, पेंशनर, किसान, बागवान समेत अन्य सरकार के खिलाफ हैं। उन्होंने सभी को भाजपा के साथ चलने का आह्वान करते हुए कांग्रेस को जड़ से उखाड़ने का एलान किया।

इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक गोविंद ठाकुर, विधायक महेश्वर सिंह, विधायक जय राम ठाकुर, जनजातीय मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री युवराज बौद्ध, भाजपा प्रदेश महामंत्री राम सिंह, पूर्व मंत्री खीमी राम, पूर्व मंत्री राम लाल मार्कंडेय, पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, कुल्लू जिला प्रभारी अजय राणा समेत, जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

सत्ता में आने पर भाजपा देगी चार गुणा मुआवजा: धूमल

prem kumar dhumal on a visit to kullu

प्रदेश की कांग्रेस सरकार फोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा देने से पीछे हट गई है। यदि प्रदेश की कांग्रेस सरकार फोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा नहीं देती है, तो सत्ता में आने पर भाजपा सरकार फोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा देगी। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने मंडी जिला के औट में यह बात कही।

औट में फोरलेन प्रभावितों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मुलाकात की। प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि फोरलेन प्रभावित लंबे समय से चार गुणा मुआवजे, पुनर्स्थापन और पुनर्वास की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। 

पूर्व ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर को सक्रिय राजनीति में आने का न्योता दिया

prem kumar dhumal on a visit to kullu

यदि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने फोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा नहीं दिया तो, सत्ता में आने पर भाजपा फोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा देगी और पुनर्स्थापन और पुनर्वास का भी प्रबंध किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष को भी सक्रिय राजनीति में आने का न्योता दिया।

उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर साहब आप कहते हैं कि फोरलेन संघर्ष समिति एक गैर राजनीतिक संगठन है, लेकिन कहावत है कि जब राजनीति में अच्छे लोग आगे नहीं आएंगे तो बुरे लोग उनका स्थान ले लेंगे। इसलिए राजनीति में अच्छे लोगों को भी आगे आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed